लाइफस्टाइल

Valentine's Day 2023 Gift Ideas: वैलेंटाइन डे पर अगर करना है अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस, तो जरूर दें ये बेहद खास गिफ्ट्स

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 13, 2023, 08:43 PM IST

Valentine's Day 2023 Gift Ideas: एक दिन बाद यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। प्यार करने वाले लोग इस दिन को जरूर सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड एक दूसरे को जरूर गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Image

Valentine's Day 2023

Photo : iStock

Valentine's Day 2023 Gift Ideas: प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है। एक दिन बाद यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentines Day) है। प्यार करने वाले लोग इस दिन को जरूर सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) और गर्लफ्रेंड (Girlfriend) एक दूसरे को जरूर गिफ्ट (Gift) देते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कल यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

फोन करें गिफ्ट

वैलेंटाइन डे पर आप अपनी सपनों की रानी को फोन गिप्ट कर सकते हैं। लड़कियों को अच्छे कैमरे वाला फोन काफी पसंद होता है। ऐसे में यदि आपका बजट ठीक है, तो आप अपनी दिलरुबा को सरप्राइज के तौर पर शानदार सा फोन गिफ्ट कर सकते हैं। इसे पाने के बाद वह खुद को काफी खास महसूस करेंगी।

रिंग करें गिफ्ट

आमतौर पर लड़कियों को रिंग काफी पसंद होता है, इसे सच्चे प्यार की निशानी माना जाता है। आप अपनी दिलरुबा से कितनी मोहब्बत करते हैं, इन भावनाओं को शब्दों में जाहिर करने का ये सबसे शानदार तरीका ह। रिंग अपने दिल की बात को बयां करने का सबसे शानदार तरीका होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर जिंदगीभर उनके साथ रहने का वादा कर सकते हैं। अपने दिल की बात को पार्टनर तक पहुंचाने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका है। आपको बाजार में रिंग आसानी से मिल जाएगी। यदि आप रिंग देने की प्लानिंग में हैं, तो व्हाइट गोल्ड की रिंग आपके लिए सबसे अच्छी रहेगी। इस पर आप उनके और अपने नाम के पहले अक्षर का डिजाइन बनवा सकते हैं।

रोज लैंप करें गिफ्ट

अपनी प्यार भरी लव लाइफ में रोशनी बनाए रखने के लिए इस दिन आप अपने पार्टनर को एक प्यारा सा रोज लैंप गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें एक बंद कांच के जार में प्यारा सा गुलाब होगा, जो आपके प्यार में हमेशा खुशबू घोलेगा। वहीं इसमें लगी लाइट आपके रिश्ते में मिठास बढ़ाएगी। वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए ये सबसे सस्ता और अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

पेन्डेट करें गिफ्ट

वैलेंटाइन डे पर आप अपनी दिलरुबा को गले में पहनने वाला पेन्डेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को ये चीजें काफी पसंद होती हैं। आप चाहें तो गोल्ड या डायमंड से बना पेन्टेड गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं यदि आपका बजट कम है तो आप आर्टिफिशियल पेन्डेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट आपके मोहब्बत में चार चांद लगा देगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article