टेक एंड गैजेट्स

Valentines Day: लव लेटर देकर गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इंप्रेस? इन Apps से आसान होगा काम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 13, 2023, 01:09 PM IST

Valentines Day पर लोग कई तरह से अपने पार्टनर या क्रश को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं, इनमें सदाबहार पैंतरा Love Latter का है जो अमूमन काम करता है. यहां हम कुछ ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपका काम आसार कर देंगे.

Image

स्मार्टफोन में इन ऐप्स की मदद से चुटकियों में आप लव लेटर पा सकते हैं जिसे पढ़कर आपका काम बन सकता है.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Valentines Day Love Latter
  • पढते ही पिघल जाएगा आपका क्रश
  • इन ऐप्स पर मिलेंगे लेटर और कोट्स

Love Latter For Valentines Day: वेलेंटाइन्स वीक अब अपने पूरे जोर पर है और पार्टनर या क्रश को इंप्रेस करने के लिए लोग तरह-तरह के काम कर रहे हैं. लेकिन सबसे पुराने तरीकों में एक लव लेटर लिखने का चलन आज भी कायम है और हर बार ये पैंतरा काम भी करता है. तो अगर आप भी अपने पार्टनर को लव लेटर देना चाहते हैं और ये काम आपने पहले कभी किया नहीं हो, तो कुछ ऐप्स ऐसे हैं जो ये काम बहुत आसान बना देंगे. स्मार्टफोन में इन ऐप्स की मदद से चुटकियों में आप लव लेटर पा सकते हैं जिसे पढ़कर आपका काम बन सकता है.

यहां मिलेंगे ई लव लेटर

14 फरवरी पर जब आप अपने पार्टनर को लव लेटर या लव मैसेज भेजना चाहें तो टचजिंद मीडिया प्रा. लि. नामक कंपनी ने लव लेटर्स एंड लव मैसेजेस नाम का एक ऐप तैयार किया है. इस ऐप की मदद से आप कई तरह से लव लेटर्स लिख सकते हैं. इसे चाहे कॉपी करके भेजें या फिर पेन-पेपर उठाकर अपने हाथ से लेटर लिखें, यहां आपके काम की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

लव लेटर एंड रोमांटिक कोट्स

टीएम ऐप्स नामक कंपनी ने भी आपका काम आसान करने के लिए लव लेटर्स एंड रोमांटिक कोट्स नाम का ऐप बनाया है. इस ऐप के माध्यम से किसी भी फीलिंग के लिए आपको मैसेज मिल जाते हैं, इसके अलावा लव लेटर भी आपको इस ऐप में मिलेगा. क्वालिटी की बात करें तो यहां काफी अच्छा कंटेंट मिलेगा जिसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार रेटिंग मिली है.

किन भाषाओं में मिलेंगे लेटर्स

ये ऐप बहुत कारगर है जहां आपको सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि हिंदी में भी लव लेटर्स मिलेंगे. पार्टनर को अगर लेटर भेजने का आइडिया अजीब लग रहा हो तो आप इस ऐप से लव कोट्स कॉपी कर सकते हैं, यहां वॉलपेपर भी मिलेंगे जो अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए काफी हैं. लव लेटर हिंदी-इंग्लिश टाइप करने पर आपको गूगल प्ले स्टोर ये ऐप और इसकी 4 स्टार रेटिंग वाला रिजल्ट दिखाएगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article