लाइफस्टाइल

Glowing Skin: चमकदार चेहरा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये तीन चीजें, घर पर बनाएं ये शानदार फेसपैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 07:39 PM IST

Glowing Skin: सुंदर और साफ- सुथरी स्किन हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं तो इसके स्किन किन केयर रूटीन को जरुर अपनाएं। इसके साथ कुछ चीजों को इस्तेमाल कर चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है।

Image

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • हर मौसम में स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है
  • बेदाग और ग्लोइंग स्किन हर किसी को लुभाती है
  • केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स की जगह नुचुरल चीजों का उपयोग करें

Glowing Skin: चेहरे की त्वचा को बेदाग और फ्लालेस दिखाने के लिए लड़कियां न जाने कौन-कौन से तरीकों को अपनाती हैं और ज्यादातर तो स्किन केयर उत्पाद को खरीदकर भी अपने चेहरे को सुंदर बनाने में लगी रहते हैं, लेकिन इनके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी देखे जाते हैं। ऐसे में कुछ चीजों को उपयोग मे लाकर आप अपने चेहरे को चमकदार और साफ रख सकती हैं। इनकी मदद से फेस पर होने वाले दाग धब्बे, मुहांसे और झाईयों से छुटकारा पाया जा सकता है वहीं ये नेचुरल ग्लो लाने में भी मददगार होते हैं।

इन तीन चीजों से बनाएं शानदार फेसपैक-

आवश्यक सामग्री-

इस फेसपैक को बनाने के लिए 2 पीस केले , 2 चम्मच शहद और 5 चम्मच कच्चे दूध की आवश्यकता होती है।

बनाने की विधि-

स्टेप-1

इस जादूई फेस पैक को तैयार करने के लिए दो केले को अच्छी तरीके से मैश कर लें और इसके बाद इसमें दो चम्मच शहद के साथ 5 चम्मच कच्चे दूध को मिलाकर अच्छी तरीके से फेंट लें।

स्टेप-2

तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्की मसाज के साथ लगा लीजिए और लगभग 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में कम से कम 2 बार प्रयोग में ला सकते हैं। नियमित रूप से इस फेस पैक को लगाने से धीरे-धीरे आपका चेहरा चमकता नजर आएगा और साथ ही आपकी रंगत में भी सुधार होगा।

चेहरे की रंगत को निखारने और ग्लो लाने में कच्चा दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं, हमारी स्किन को को टाइट और ब्राइट बनाए रखने में केला मददगार होता है। ‌केले में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article