Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा फीकी पड़ने लगती है। इसका कारण इस दौरान त्वचा में नमी की कमी हो सकती है। इसके अलावा सर्द हवाओं की वजह से स्किन काफी ज्यादा फटने लगती है, ऐसे में स्किन की रंगत पर असर पड़ने लगता है। फटी स्किन की वजह से अगर आपके चेहरे की रंगत खराब हो रही है तो इसके लिए आप कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों की मदद से आपकी स्किन की रंगत को निखारा जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में फीकी स्किन की रंगत को बेहतर कैसे करें?
सर्दियों में स्किन की रंगत कैसे करें बेहतर?
सर्दियों में अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा फीकी नजर आ रही है तो इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-
चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जैल
ठंडी हवाओं की वजह से आपके चेहरे की स्किन काफी ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसे में एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही चेहरे पर चमक बनी रहती है। इसके लिए एलोवेरा जेल लें। इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल या फिर ग्लिसरीन मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन की रंगत बेहतर हो सकती है।
नारियल के तेल से करें मसाज
सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 चम्मच नारियल का तेल लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। करीब 15 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन की रंगत बेहतर हो सकती है। इसके साथ ही नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे स्किन का कलर भी साफ होता है।
घी से आएगा चेहरे पर निखार
स्किन के रूखेपन को कम करने के लिए आप घी का प्रयोग कर सकते हैं। घी के इस्तेमाल से आपकी स्किन काफी सॉफ्ट हो सकती है। नारियल तेल की तरह आप घी से चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। इससे चेहरे की रंगत को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट हो सकती है।
