लाइफस्टाइल

हरा रंग बनाने के लिए इन पत्तियों का करें प्रयोग, स्किन को नहीं होगा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 10:09 PM IST

Homemade Green Color For Holi : होली में अगर आप केमिकलयुक्त रंगों के प्रयोग से डरते हैं तो घर पर तैयार रंगों का इस्तेमाल करें। घर पर हरा रंग बनाने के लिए आप कई तरह की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं होली के लिए पत्तियों से हरा रंग बनाने की आसान से विधि-

Image

घर पर बनाएं हरा रंग

KEY HIGHLIGHTS
  • होली के लिए पालक से बनाएं हरा रंग
  • नीम की पत्तियों स हरा रंग बनाना है आसान
  • नीम की पत्तियों का हरा रंग स्किन को पहुंचाता है कई फायदे

Homemade Green Color For Holi : होली खुशियों और रंगों के साथ सेलेब्रेट करना वाला त्यौहार है। इस त्यौहार पर हर व्यक्ति एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों को सेलेब्रेट करते हैं। वहीं, ढेर सारे पकवान बनाते हैं। कई लोग होली खेलने के लिए रंग-बिरंगे कलर का प्रयोग करते हैं। इन कलर में होली की खुशियां झलकती हैं। लेकिन जब इन केमिकल युक्त कलर से स्किन जलने लगती हैं या फिर स्किन पर रैशेज आने लगते हैं, तो इससे आपकी खुशियां खराब हो सकती है। ऐसे में घर पर तैयार होममेड कलर का प्रयोग करें। होममेड कलर के प्रयोग से आपकी स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा कम होता है। आज हम आपको इस लेख में घर पर हरी पत्तियों से हरा रंग बनाने की विधि बताएंगे। आइए जानते हैं पत्तियों से घर पर हरा रंग बनाने की आसान सी विधि-

हरी पत्तियों से घर पर बनाएं हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए आप हरी पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। इन पत्तियों से स्किन को नुकसान के बजाय फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं हरा रंग बनाने की विधि

पालक से बनाएं हरा रंग

पालक से हरा रंग बनाना बहुत ही आसान है। हरा रंग बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम करीब पालक लें। अब इन पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर करीब 5 से 6 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। अब जब आप पानी का घोल तैयार करें, तो 1 लीटर पानी में 1 से 3 चम्मच इस पेस्ट को मिक्स कर लें और बेफिक्र होकर होली खेलें।

अगर आप सूखा रंग बनाना चाहते हैं तो पालक को अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद इसे पीसकर इसमें थोड़ा सा आटा मिक्स कर लें। इससे सूखा रंग तैयार हो जाएगा। अग आप इसे गुलाल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम के पत्तों से बनाएं हरा रंग

नीम के पत्तों से भी आप हरा रंग बना सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को लें। अब इसे अच्छी तरह से पीसकर इसे पानी में मिक्स करें। अब इससे होली खेलें। यह आपकी स्किन को नुकसान नहीं, बल्कि कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं, जो स्किन को कील, मुंहासों की समस्या में राहत दिला सकता है।

वहीं, अगर आप गुलाल बनाना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों को सुखाकर इसमें आटा मिक्स कर लें। इसके बाद इससे आप होली का त्यौहार बेफिक्र होकर सेलेब्रेट करें। इसी तरह आप धनियां की पत्तियों से भी होली का रंग तैयार कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article