लाइफस्टाइल

Holi 2023: पलाश के फूलों से होली खेलने के लिए बनाएं ये चटखदार रंग, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 03:15 PM IST

Holi 2023: होली खेलने के लिए अगर आप केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो घर पर तैयार रंगों का इस्तेमाल करें। आज हम इस लेख में आपको केसरिया रंग बनाने की विधि बताएंगे। इस रंग को आप पलाश के फूलों से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं होली खेलने के लिए पलाश से कैसे तैयार करें केसरिया रंग?

Image

पलाश के फूल बनाएं रंग

KEY HIGHLIGHTS
  • होली खेलने के लिए पलाश के फूलों से बनाएं रंग
  • पलाश के फूलों से घर पर बन सकता है केसरिया रंग
  • पलाश के फूलों के रंग से स्किन को नहीं होगा नुकसान

Holi 2023: होली ही जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस साल पूरे देश में 8 मार्च (Happy Holi 2023) को होली बनाई जाएगी। इस मौके पर सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों को सेलेब्रेट करते हैं। कई लोग इस मौके पर मार्केट से लाए गए रंग लगाते हैं। लेकिन कई बार ये रंग आपकी खुशियों को खराब कर सकते हैं, इसका कारण इन रंगों में मिला केमिकल हो सकता है। जी हां, मार्केट में मिलने वाले रंग और गुलाल में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इन रंगों की वजह से स्किन जल भी जाती है। ऐसे में आपको घर पर तैयार प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिए। इस होली पर आप अपने घर पर नैचुरल रंग बनाएं।

प्राकृतिक रंगों से आपकी स्किन को नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे आपकी स्किन और बालों की चमक भी बढ़ सकती है। आज हम इस लेख में पलाश के फूलों से घर पर रंग बनाने की विधि बताएंगे, इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है पलाश को कई लोग टेसू भी कहते हैं। यह फूल आपको बहुत ही आसानी से मिल सकते हैं। अगर आपके आसपास बगीचे में पलाश के फूलों का पेड़ नहीं है, तो आप इसे पंसारी की दुकान से भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर पलाश या टेशू के फूलों से कैसे बनाएं रंग?

कैसे बनाते हैं टेसू के फूलों से रंग

होली खेलने के लिए आप टेसू के फूलों का रंग काफी आसानी से बना सकते हैं। इस मौसम में यह काफी नजर आते हैं। रंग तैयार करने के लिए सबसे पहले पलाश के फूलों को तोड़ लें। इसके बाद इसे छाया में अच्छी तरह से सूखा लें। इन सूखे हुए फूलों को आप स्टोर करके रख सकते हैं।

जब आप होली खेलने के लिए रंग बनाएं, तो सबसे पहले 1 बाल्टी में पानी लें। इसमें 100 ग्राम पलाश के सूखे फूल डालकर रातभर पानी को भिगोने के लिए छोड़ दें। आप चाहे तो पानी को उबालकर भी यूज कर सकते हैं। अगली सुबह पानी का रंग गाढ़ा केसरियां हो जाएगा। इस पानी को आप ऐसे ही प्रयोग कर सकते हैं या फिर पतला करने के लिए आप इसमें थोड़ा और पानी मिक्स कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article