लाइफस्टाइल

पिंपल के जिद्दी दाग लगा रहे खूबसूरती में सेंध, मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर तैयार करें फेस पैक, चुटकियों में गायब हो जाएंगे निशान

Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर पिंपल का होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। पिंपल होने के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से फेस पर पस वाले दाने निकल आते हैं जो खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है।

Image

multani mitti face pack

Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर पिंपल का होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। पिंपल होने के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से फेस पर पस वाले दाने निकल आते हैं जो खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार पिंपल की समस्या से निजात तो मिल जाता है लेकिन उसके दाग चेहरे पर रह जाते हैं जो आपकी सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। पिंपल के जिद्दी दाग से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बावजूद इसके इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में पिंपल के जिद्दी दाग से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर साबित हो सकता है। घर पर मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल कर आप इन जिद्दी दाग से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने का तरीका।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे करें तैयार - how to prepare multani mitti face pack

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट इस फेक पैक को चेहरे पर लगा रहने दें इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

फेस पैक तैयार करने के लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी लें और फिर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर एक गाढा पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसके इस्तेमाल से पिंपल के जिद्दी दाग से जल्द छुटकारा मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

फेस पैक तैयार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से धब्बों से जल्द छुटकारा मिलेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article