लाइफस्टाइल

Millets Dish Best For Summer: गर्मयों में खाने के लिए बेस्ट हैं ये डिशेज, मिलेट्स से बनी इन रेसिपीज को जरूर करें ट्राई

Millets Dish Best For Summer (गर्मियों की बेस्ट रेसिपी): गर्मियों के मौसम में शानदार और हेल्दी डिशेज खानी है, तो ये बेस्ट तरह के मिलेट्स से बनी डिशेज ट्राई करना बढ़िया हो सकता है। यहां देखें गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए कौन सी रेसिपीज आपको ट्राई करनी ही करनी चाहिए।

Image

Best Millets Dish for Summer

Millets Dish Best For Summer: गर्मी के मौसम में हल्का और पौष्टिक भोजन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में मिलेट्स (मोटे अनाज) से बनी डिशेज न सिर्फ पोषण से भरपूर होती हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं गर्मियों के लिए बेस्ट 3 मिलेट डिशेज कौन सी होती हैं, जो सिंपल और स्वादिष्ट रेसिपीज आपको ट्राई करनी ही चाहिए। और ये डिशेज आपके बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बहुत ही टेस्टी होगी।

Types of Millets Dish Best for Summer

कोल्ड बाजरा खिचड़ी

बाजरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला अनाज है। आपको जरूर ही गर्मियों के मौसम में शानदार नाश्ता के लिए कोई रेसिपी ट्राई करनी है। तो ये वाला टेस्टी कोल्ड बाजरा खिचड़ी बनाने के लिए बाजरे को दही, कद्दूकस किया हुआ ककड़ी, पुदीना और हल्के मसालों के साथ मिलाएं। यह डिश पचने में आसान है और शरीर को हाइड्रेट रखती है। वहीं ये काफी ज्यादा ही टेस्टी भी है।

ज्वार का सत्तू शरबत

खाने के लिए ही नहीं पीने के लिए और शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए मिलेट्स से बनी ड्रिंक्स भी बेस्ट हो सकती हैं। इन्हीं ड्रिंक्स में से सबसे बेस्ट है ज्वार का सत्तू। जो गर्मियों में लू से बचाने का रामबाण उपाय है। इसे बनाने के लिए ज्वार के सत्तू को ठंडे पानी, नींबू, भुना जीरा और काला नमक के साथ मिलाकर पिएं। यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है।

रागी (मंडुआ) कोल्ड डोसा

रागी का शानदार और टेस्टी डोसा गर्मियों में एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए रागी के आटे को दही और पानी में मिलाकर फर्मेंट करें, फिर इसे हल्का तलकर नारियल की चटनी के साथ परोसें। ये डिश नाश्ते में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगेगी और हर किसी को पसंद भी खूब आएगी।

मिलेट्स यानि की मोटा अनाज हेल्द के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। वहीं गर्मियों में आपको जरूर ही मिलेट्स से बनी चीजें अपने नाश्ते में शामिल करना ही करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article