लाइफस्टाइल

Twinkle Khanna Birthday: किताबों की दीवानी हैं ब्यूटिफुल ट्विंकल खन्ना, ये है उनकी फेवरेट बुक लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 07:57 AM IST

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना को किताबें लिखना और पढ़ना खूब पसंद है। ट्विंकल खन्ना आज एक सफल लेखिका बन चुकी हैं। इनकी बुक्‍स मिसेज फनीबोन्स और द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद बेस्टसेलिंग बुक्‍स है। ट्विंकल 29 दिसंबर को अपना 49वां जन्‍म दिन मनाने जा रही हैं। आइये जानते हैं इनकी टॉप 5 फेवरेट बुक्‍स।

Image

ब्यूटिफुल ट्विंकल खन्ना हैं किताबी कीड़ा, ये हैं उनकी फेवरेट बुक लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को मनाएंगी 49वां जन्‍मदिन
  • ट्विंकल खन्ना की दो बुक्‍स बन चुकी हैं बेस्टसेलिंग बुक्‍स
  • ट्विंकल को पसंद है किताबों के बीच रहना और उसे पढ़ना

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन वह अपनी किताबों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ट्विंकल खन्ना आज एक सफल लेखिका बन चुकी हैं। इनकी बुक्‍स मिसेज फनीबोन्स और द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद बेस्टसेलिंग बुक्‍स है। ट्विंकल खन्ना इस 29 दिसंबर को अपना 49 वां जन्‍म दिन मनाने जा रही हैं। ट्विंकल अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के कारण सोशल मीडिया पर अक्‍सर ट्रेंड करती रहती हैं। अब तक कई किताबें लिख चुकी ट्विंकल अब अपना ज्‍यादातर समय इन किताबों के बीच ही व्‍यतीत करती हैं, यही कारण है कि वे इन किताबों को लेकर अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ चर्चा भी करती हैं। ट्विंकल खन्ना अपनी फेवरेट बुक्‍स के बारे में भी बता चुकी हैं। आईये जानते हैं इस बेस्टसेलर राइटर की टॉप 5 फेवरेट बुक्‍स।

मूनवॉकिंग विद आइंस्टीन

ट्विंकल खन्‍ना ने 'मूनवॉकिंग विद आइंस्टीन' को उन पाठकों को पढ़ने के लिए सिफारिश की है, जो एक पल के लिए भी नहीं बैठ सकते। इस बुक को जोशुआ फॉयर ने लिखा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलर में शामिल मूनवॉकिंग विद आइंस्टीन बुक में जोशुआ फॉयर ने मेंटल एथलीट के संरक्षण के तहत अपनी याददाश्त में सुधार करने के लिए अपनी साल भर की खोज के बारे में लिखा है।

'एलेनोर ओलिपेंट इज कंप्लीटली फाइन

ट्विंकल खन्‍ना के अनुसार यह बुक उन पाठकों के लिए है जो अपना समय इंस्टाग्राम रील्स देखने में व्‍यतीत करते हैं। ट्विंकल ने गेल हनीमैन के पहले उपन्यास 'एलेनोर ओलिपेंट इज कंप्लीटली फाइन' को दिल को छू लेने वाली कहानी बताया है। 2017 में प्रकाशित इस किताब ने कोस्टा फर्स्ट बुक ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

'मेन विदाउट वीमेन

ट्विंकल ने पाठकों को हारुकी मुराकामी के लघु-कहानी संग्रह 'मेन विदाउट वीमेन' का सुझाव दिया है। इस किताब के ब्लर्ब में कहा गया है, 'इन सात कहानियों में हारुकी मुराकामी अपनी अवलोकन की शक्तियों को पुरुषों के जीवन पर सहन करने के लिए लाते हैं, जो अपने तरीके से खुद को अकेला पाते हैं।'

द केस ऑफ द मिसिंग सर्वेंट

ट्विंकल ने यह बुक उन लोगों को पढ़ने के लिए सिफारिश की है, जो टॉयलेट सीट पर पढ़ना पसंद करते हैं। तारक्विन हॉल की किताब 'द केस ऑफ द मिसिंग सर्वेंट' ट्विंकल को काफी पसंद है। विश पुरी श्रृंखला की यह पहली पुस्तक, 'द केस ऑफ द मिसिंग सर्वेंट' एक एंटरटेनिंग क्राइम स्‍टोरी है।

लेस

ट्विंकल ने अपने प्रशंसकों को पुलित्जर पुरस्कार विजेता एंड्रयू सीन ग्रीर की फिक्शन नॉवेल 'लेस' पढ़ने की सिफारिश की है। यह नॉवेल आपको दुनिया भर में एक यात्रा पर ले जाएगा। यह काफी पॉपुलर और शानदार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article