Twinkle Khanna Interviews Sundar Pichai: एक्ट्रस और नॉवेल राइटर ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी स्ट्रेट फॉरवर्ड बातों के कारण चर्चा में रहती हैं। बीतें दिनों से ट्विंकल एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपनी बातों के कारण नहीं, बल्कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का इंटरव्यू लेने के कारण । इस इंटरव्यू में उन्होंने गूगल सीईओ से बहुत सारे सवाल भी पूछे। दोनों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई अन्य टॉपिक्स पर बात की। इस बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना ने सुंदर पिचाई से तीन कॉमन और बहुत जरूरी सवाल भी पूछे, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्विंकल ने अपने इन सवालों को सोशल मीडिया परे शेयर करते हुए कहा की इन तीन सवालों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा।
पहली सीख
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर इंटरव्यू की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें क्रिसमस पर गूगल सीईओ सुंदर पिचाई का इंटरव्यू करने का अमेजिंग गिफ्ट मिला है। ट्विंकल ने बताया कि उन्हें पिचाई से जो पहली बात सीखने को मिली वह है कि- भारत में पैदाइश का ग्लोबल एडवांटेज क्या है। बता दें कि पिचाई का जन्म भी तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ है और शुरुआती पालन-पोषण यहीं पर हुआ है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और मटेरियल साइंस में एमएस और व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया। पिचाई बीते 2015 से गूगल के सीईओ हैं।
दूसरी सीख
ट्विंकल खन्ना के मुताबिक उन्होंने पिचाई से जो दूसरी सबसे बड़ी बात सीख, वह है- जमीन से जुड़े रहना और अपने गुस्से को कंट्रोल कैसे करें। इतने बड़े संस्थान को चलाना और करोड़ों लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद पर काबू करने के साथ सही रणनीति का होना बहत जरूरी है।
तीसरी सीख
ट्विंकल खन्ना ने पिचाई से मिली अपनी तीसरी सीख के बारे में बताते हुए कहा कि- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने आज के समय पर दुनिया को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। पिचाई का इंटरव्यू करते समय टि्वंकल ने मजाक में पूछा कि क्या आने वाले समय में एआई आर्ट और राइटिंग की जगह ले सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए पिचाई ने कहा, “सबसे दिलचस्प बात यह है कि एआई ज्यादातर चीजों में आपकी मदद करने के लिए तैयार है। यह हर क्षेत्र में, आपको बेहतर बनाने में मदद करेगा। यह क्रिएटिव फील्ड में भी मददगार साबित होगा।"
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
