Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes, तुलसी पूजन दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं: तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी पूजन से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यहां आप तुलसी पूजा दिवस के शुभकामना संदेश देख सकते हैं।
तुलसी पूजन दिवस के शुभकामना संदेश, विशेज
- जहां तुलसी है, वहां मंगल ही मंगल है। तुलसी पूजन दिवस की बधाई।
- जिस घर में तुलसी का वास, वहां सदा रहे भगवान का निवास। तुलसी पूजन दिवस की बधाई।
- तुलसी माता आपके जीवन में स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लाएं। तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
- तुलसी पूजन दिवस पर संकल्प लें, प्रकृति की रक्षा और स्वस्थ जीवन का। इस दिन की आपको बधाई।
- तुलसी पूजन से जीवन में आए पवित्रता, शांति और सकारात्मकता। शुभ तुलसी पूजन दिवस।
- तुलसी है आरोग्य का आधार, करें इसका सम्मान हर बार। तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- तुलसी माता की कृपा से आपका जीवन सुगंधित और पवित्र बना रहे। हार्दिक शुभकामनाएं।
- घर-आंगन में तुलसी, मन में भक्ति और जीवन में खुशहाली- यही है तुलसी पूजन का संदेश।
- तुलसी माता आपके परिवार को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखें। तुलसी पूजन दिवस की शुभेच्छाएं।
- तुलसी पूजन से दूर हों रोग-दोष, जीवन में आए सुख और संतोष। शुभ तुलसी पूजन दिवस।
तुलसी पूजन दिवस शुभेच्छा (तुलसी पूजन दिवस संस्कृत संदेश)
1. या वृन्दा हरिवल्लभा, पापहारिणि पुण्यदा।
तुलसी त्वं नमस्तुभ्यं, आरोग्यं कुरु मे सदा॥
अर्थ: हे भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी! आप हमारे पापों का नाश कर सदा आरोग्य प्रदान करें।
2. तुलसी पूजिता यत्र, तत्र लक्ष्मीः स्थिरा भवेत्।
सर्वरोग विनाशाय, शुभं मंगलमेव च॥
अर्थ: जहां तुलसी की पूजा होती है, वहां लक्ष्मी स्थिर रहती हैं और सभी रोग नष्ट होते हैं।
3. तुलसी माता सर्वेषां, जीवनं पावनं कुरु।
सुखं शान्तिं च सौख्यं च, गृहं नित्यं समाविश॥
अर्थ: हे तुलसी माता! सभी के जीवन को पवित्र कर हमारे घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास कराएं।
तुलसी पूजन दिवस केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। इस दिन तुलसी का रोपण और पूजन कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य की नींव रख सकते हैं।
