लाइफस्टाइल

Tricolor Food Breakfast Recipe in Hindi: तिरंगा थीम पर बनाएं स्पेशल नाश्ता, देखें स्वतंत्रता दिवस पर बनाने के लिए सैंडविच रेसिपी

Tricolor Food Breakfast Recipe in Hindi: स्वतंत्रता दिवस के दिन पर नाश्ते में कुछ बहुत ही स्पेशल सा बनाने का मन है। तो तिरंगा थीम वाली ब्रेकफास्ट रेसिपीज जरुर ही ट्राई करें। यहां देखें ट्राई कलर सैंडविच की रेसिपी, झटपट सैंडविच कैसे बनाएं, तो नाश्ते में क्या खाएं।

Image

Tricolor Food Breakfast Recipe in Hindi

Tricolor Food Breakfast Recipe in Hindi: आजादी का जश्न मनाने के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बहुत ही खास करना चाहते हैं। तो सुबह के नाश्ते में तिरंगा थीम वाली डिशेज बनाना बेस्ट हो सकता है।देशभक्ति की भावना के साथ साथ स्वाद का भी आनंद लेना है, तो ये वाली स्पेशल रेसिपी जरूर ही ट्राई करें। यहां देखें ट्राई कलर सैंडविच कैसे बनाते हैं, झटपट बनने वाले सेंडविच की रेसिपी जो बच्चों से लेकर बड़ों को भी बहुत अच्छा लगने वाला है। हालांकि न केवल सैंडविच लेकर आप नाश्ते में इस स्वतंत्रता दिवस पर खास तिरंगा खमण, पोहा तो कटलेट भी ट्राई कर सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं, सिंपल सैंडविच की रेसिपी जिसे आप स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल टच दे सकते हैं।

ट्राई कलर सैंडविच रेसिपी इन हिंदी

सामग्री

- ब्रेड स्लाइस – 4

- हरा धनिया पुदीना चटनी – 2 बड़े चम्मच

- सफेद दही या मेयोनेज – 2 बड़े चम्मच

- लाल टमाटर सॉस या चिल्ली चटनी – 2 बड़े चम्मच

- खीरा, टमाटर और प्याज (बारीक कटे हुए) – आधा कप

- नमक और काली मिर्च – स्वादानुसार

- मक्खन – तलने के लिए

सैंडविच बनाने की विधि

स्वादिष्ट सा ट्राई कलर सैंडविच बनाने के लिए आपको सबसे पहले ब्रेड की तीन स्लाइस लेनी है। सबसे पहले आपको एक ब्रेड पर हरी वाली चटनी लगानी है आप चाहे तो हरी वाली मिंट मैयोनीज भी लगा सकते हैं। फिर आपको दूसरी स्लाइस पर लाल चटनी या टमाटर केचप लगाना है। इसी के बीच में आप आलू या पनीर की फिलिंग भी एड कर सकते हैं। फिर आपको इसे अच्छे से बटर या मक्खन लगाकर सेंक लेना है। और बस आपके टेस्टी और झटपट बनने वाले ट्राई कलर सैंडविच तैयार हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article