Trendy Mehndi Designs 2026: साल 2026 में सबसे ज्यादा रहेगी इन डिजाइन्स की डिमांड, देखें नए साल की मेहंदी के सुंदर-सुंदर फोटो
- Authored by: Srishti
- Updated Dec 22, 2025, 09:37 AM IST
Trendy Mehndi Designs Of 2026: नया साल आने वाला है और इस साल में कुछ खास तरह की मेहंदी के डिजाइन्स की डिमांड बढ़ने वाली है। तो अगर आपकी शादी या आपके घर में कोई भी फंक्शन साल 2026 में है तो आपको इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स की फोटो एक बार जरूर देखनी चाहिए।
ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन 2026 (pic credit: pinterest)
Trendy Mehndi Designs Of 2026: साल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और नए साल तैयारियां चल रही हैं। खासतौर से नए साल में जिनकी शादी होने वाली है, वो तो एकदम तैयारियों में लगे हैं। नया साल यानी बदलता ट्रेंड, नया फैशन और नया स्टाइल। ऐसे में लड़कियों के श्रृंगार में भी काफी बदलाव आएगा। मेहंदी के डिजाइन के ट्रेंड में भी बदलाव आ सकता है। यहां से आप मेहंदी के वो डिजाइन देख सकते हैं, जो साल 2026 में ट्रेंड में रहने वाले हैं।
New Year Mehndi Designs Images-

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन (pic credit: pinterest)
गोल टिक्की वाली मेहंदी पिछले कई सालों से ट्रेंड का हिस्सा है और ये आने वाले साल में भी लड़कियों की फेवरेट रहने वाली है। आप इस डिजाइन को अपनी हथेली पर सजा सकती हैं।

फ्लावर मेहंदी डिजाइन फोटो (pic credit: pinterest)
फूल भला किसे नहीं पसंद और अगले साल ये फूल वाली मेहंदी भी हर किसी को पसंद आने वाली है। यहां आप फ्लोरल मेहंदी के वो डिजाइन देख रहे हैं, जो सबसे ज्यादा छाने वाले हैं। शादियों में भी इन डिजाइन्स की खूब डिमांड दिखेगी।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन 2026 (pic credit: pinterest)
अगर आप मिनिमल मेहंदी की शौकीन हैं, तो ये सारे डिजाइन्स आपको अभी से सेव कर लेने चाहिए। मेंहदी के ये मिनिमल डिजाइन नए साल की जान बनने वाले हैं। नए साल के दिन भी लड़कियां इस तरह के डिजाइन में दिखेंगी।

मोर मेहंदी डिजाइन इमेज (pic credit: pinterest)
मोर वाली मेंहदी तो हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही है। आने वाले साल 2026 में भी इस डिजाइन की मार्केट में खूब डिमांड रहेगी और लड़कियां अपने ब्राइडल लुक के लिए इसे पसंद करेंगी।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल