Winter Fashion Tips : मौसम के हिसाब से स्टाइलिंग का तरीका बदलता रहता है। गर्मियों में हम हल्के कपड़े पहनते हैं तो वहीं, सर्दियों के मौसम में हमें गर्म और भारी कपड़े पहनना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में हम ज्यादातर बूट्स पहनना पसंद करते हैं और ये हमें फैशनेबल, स्टाइलिश लुक देने का काम करते हैं। अगर फुटवेयर आरामदायक ना हो तो, इन्हें पूरे दिन पहनना मुश्किल हो जाता है। बूट्स की भी कई वैरायटी होती है। जैसे- एंकल लेंथ बूट्स, नी हाई बूट्स, थाई हाई बूट्स, इत्यादि। इन्हें न केवल ठंड से बचने के लिए पहनते हैं बल्कि सही ड्रेस के साथ यदि इनको पेयर किया जाए तो ये कमाल का लुक दे सकते हैं।
विंटर वियर के साथ बूट्स लगाता है आपके स्टाइल में चार चांद-
बूट्स लेते वक्त दें ध्यान-
बूट की लेंथ बिगाड़ सकता है आपका पूरा लुक। बूट की सही लेंथ आप कपड़ों के हिसाब से ही चुनें। एंकल लेंथ बूट्स कुछ लोगों को बिल्कुल सूट नहीं करते हैं। यह लेंथ के बूट्स पहनने से ज्यादातर लोगों को शू-बाइट की शिकायत होती है।
मैटेरियल जरूर देखें-
चमड़े और कपड़े दोनों के बूट्स मार्केट में मिलते हैं। चमड़े के बने बूट्स थोड़े सख्त और टिकाऊ होते हैं। वहीं, कपड़े के बने बूट्स आरामदायक होते हैं, क्योंकि यह बहुत सख्त नहीं होते।
वूलन स्कर्ट के साथ पहने लॉन्ग बूट्स-
लॉन्ग बूट्स को स्टाइल करने का एक तरीका यह भी है कि शर्ट या टीशर्ट के साथ वूलन स्कर्ट पहनें और स्कर्ट से मैचिंग लॉन्ग बूट्स आपको बहुत अच्छा लुक दे सकता है।
डोरसेट बूट्स पहनें-
जींस और लॉन्ग जैकेट के साथ डोरसेट बूट्स काफी अच्छे लगते हैं। अगर आपकी हाइट छोटी है तो हील्स डोरसेट बूट्स पहनें और आपकी अच्छी हाइट है तो फ्लैट डोरसेट बूट्स को ट्राई कर सकती हैं। यह पहनने में काफी आरामदायक होता है और कहीं घूमने जाना हो तो आप इसे जरूर पहनें।
बूट्स को आप अपनी च्वाइस के अनुसार खरीद सकती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इन बूट्स को अपने कलेक्शन में शामिल करें कि सर्दियों में इसे पहन कर आपको काफी आराम भी मिले और स्टाइलिश लुक भी मिल सके।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
