Bollywood Trends: शादियों का सीजन स्टार्ट हो चुका है और ऐसे में महिलाओं में ट्रैडिशनल लुक जोरों शोरों पर होता है। इन फंक्शन को अटेंड करने के लिए ढेर सारी वेडिंग स्टाइल इंस्पिरेशन और टिप्स की जरूरत होती है। वहीं, सेलेब्स में इन दिनों इंफिनिटी ब्लाउज का खूब चलन है और वे इस ब्लाउज लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही यह किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। आप अपनी साड़ी और लहंगे के साथ ट्रेंडी और स्टाइलिश इंफिनिटी ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं, जो आपको भीड़ में भी अलग और आकर्षक दिखाने में मदद करेंगे।
कियारा आडवाणी लुक
सफेद साड़ी के साथ कियारा आडवाणी ने इनफिनिटी डिजाइन की ब्लाउज को पहना है, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने एक हरी और रेड मिक्स ईयररिंग भी कैसी की हुई है। अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए एलिगेंट और आकर्षक लुक में रेडी होना चाहती हैं तो लुक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
आलिया भट्ट का इनफिनिटी ब्लाउज विद लहंगा
आलिया भट्ट कुछ भी पहन लें, वो हमेशा क्यूट और खूबसूरत ही नजर आती हैं। उनका कोई भी लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। इस फोटो में उन्होंने लाइम एंड पीच कलर का लहंगा पहना है, जिसमें उन्होंने इसके साथ इनफिनिटी ब्लाउज पेयर किया है, जिसमें आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप उनके इस ब्लाउज और लहंगे को ट्राई कर सकती हैं।
अनन्या पांडे ब्लाउज स्टाइल विद स्कर्ट
अनन्या पांडे ने भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक इनफिनिटी ब्लाउज वाली ड्रेस पहनकर कई पोज दिए, जो लोगों को खूब पसंद आया। यह ड्रेस देखने में इतनी अट्रैक्टिव है कि इसे कोई भी पहनना चाहेगा। स्कर्ट और ब्लाउज दोनों पर ही मैटेलिक वर्क किया गया है। उनके इस लुक को आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं और शादी हो या फंक्शन्स किसी में भी पहन कर अपने जलवे बिखेर पाएंगी।
सबसे बढ़िया आपके लिए ब्लैक कलर की इनफिनिटी ब्लाउज हो सकती है, जिसे आप किसी भी रंग की साड़ी और लहंगे के साथ पहन सकती हैं। यह रंग सभी को अपनी ओर खींचता है। ब्लैक पीस इनफिनिटी ब्लाउज का स्टाइल आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
