लाइफस्टाइल

Top 10 Dhabas in India: देश के टॉप ढाबे जहां होटल वाली सुविधा के साथ मिलता है देसी स्‍वाद, सफाई देखकर जाने वाले लोग रह जाते हैं हैरान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2025, 02:20 PM IST

Top Dhabas in India : देश में ढाबे पर खाने का कल्‍चर नया नहीं है। हाइवे पर बने ढाबे अब फैमिली ट्रिप का भी हिस्सा बन चुके हैं। खासतौर पर तब जब फैमिली रोड ट्रिप पर जा रही हो। यहां हम आपको देश के टॉप ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वो जगहें हैं जहां आपको खाने का देसी स्‍वाद चखने के साथ साथ फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं। हाइवे पर मौजूद कुछ ढाबे काफी रॉयल फीलिंग देते हैं। खाने के साथ साथ यहां की साफ सफाई भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। वहीं लॉन्‍ग रूट पर चलने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक क्लीन टॉयलेट की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। ऐसे में इस लिस्‍ट को हमने गूगल डेटा, यात्रियों का अनुभव, खाने को दी गई रेट‍िंग, सफाई और सर्विस के आधार पर बनाया है।

Image

Top Dhabas in India

Top Dhabas in India: इस बात को बिल्कुल भी नहीं नकारा जा सकता है कि जो मजा दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर आता है वो और किसी ट्रिप पर नहीं आता। रोड ट्रिप के कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ा फायदा तो ये होता है जब मर्जी हुई गाड़ी उठाया और मंजिल की तरफ निकल पड़े। जब बात रोड ट्रिप की हो और हाइवे पर बने ढाबे का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, क्योंकि इसके बिना तो मानो ट्रिप ही अधूरा है। रोड ट्रिप पर भूख लगते ही हम ढाबों का सहारा लेते हैं। ढाबे पर मिलने वाले बटर चिकन, आलू पराठा, मक्के की रोटी और मलाई लस्सी का कोई जवाब नहीं। हाईवे पर बने ढाबे पर भले ही फैंसी फर्नीचर या बहुत शानदार डेकोरेशन वाले न हो, लेकिन इन जगहों पर जो जायकेदार फूड्स मिलते हैं उनके स्वाद को शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। ऐसे में अगर आप भी भारत के सबसे प्रमुख राजमार्गों से ट्रैवल कर रहे हैं तो इन शानदार ढाबों में खाना जरूर खाएं।

Top 10 Dhabas in India List in Hindi

1. अमरीक सुखदेव

अमरीक सुखदेव ढाबा उत्तर भारत के ग्रांड ट्रंक रोड पर स्थित है। ये ढाबा दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है। पिछले कई सालों से इस ढाबे ने लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। दिल्ली-चंडीगढ़ के आसपास रहने वाले लोगों अक्सर यहां के पराठे और लस्सी का स्वाद चखने के लिए आते रहते हैं।

लोकेशन: जी.टी. रोड, मुरथल एनएच 1, हरियाणा

Desi food at Dhaba

Desi food at Dhaba

2. पूरन सिंह दा ढाबा

पूरन सिंह दा ढाबा दुनियाभर के मशहूर ढाबों में से एक है। यहां का खाना इतना स्वादिष्ट है कि इसे देश के कई प्रमुख फूड ब्लॉगर्स और चैनलों ने कवर किया है। एनएच 1 पर अंबाला शहर के नजदीक स्थित इस ढाबा की खासियत यहां की मटन करी, चिकन करी, कीमा कलेजी और कढ़ी चावल है।

लोकेशन: अंबाला शहर के पास, एनएच 1

3. ज्ञानी दा ढाबा

ज्ञानी दा ढाबा कालका-शिमला रोड पर एनएच 22 पर स्थित है। शिमला जाने वाले यात्री अपनी भूख मिटाने के लिए यहां जरूर रुकते हैं। यह ढाबा स क्षेत्र के सबसे पुराने ढाबों में से एक है।

लोकेशन: कालका-शिमला रोड, एनएच 22 हिमाचल प्रदेश

4. भजन तड़का ढाबा

भजन तड़का ढाबा अपने देसी अंदाज के लिए फूड लवर्स के बीच लोकप्रिय है। यहां की देसी वाइव्स और शानदार भोजन टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां काफी किफायती दाम पर टेस्टी फूड्स उपलब्ध होते हैं।

लोकेशन: एनएच 24, सलारपुर, गजरौला, उत्तर प्रदेश

5. सनी दा ढाबा

मुंबई-पुणे हाईवे पर स्थित सनी दा ढाबा यात्रियों के बीच काफी फेमस है। यहां के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को दूर से आकर्षित करते हैं। यहां की रजोली कबाब, तंदूरी पॉम्फ्रेट और जलेबी को बिल्कुल न मिस करें।

लोकेशन: NH 4, लोनावला, महाराष्ट्र

6. संजय ढाबा

संजय ढाबा श्रीनगर-लेह हाईवे पर स्थित है। लेह-श्रीनगर जाने वाले यात्री यहां की काली चाय और आलू पराठे का जायका चखने जरूर रूकते हैं। ऐसे में हिमालय की यात्रा पर जाने से पहले यहां का जायका जरूर चखें।

लोकेशन: श्रीनगर-लेह राजमार्ग, एनएच 1डी

People Enjoying food at dhaba

People Enjoying food at dhaba

7. शर्मा ढाबा

अगर आप राजस्थानी खाने का जायका लेना चाहते हैं, तो जयपुर-सीकर रोड पर स्थित शर्मा ढाबा आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। यहां शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाता है, जिसमें मावा नान एक खास व्यंजन है।

लोकेशन: जयपुर-सीकर रोड

8. राव ढाबा

अगर आप एनएच 8 के माध्यम से दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर रहे हैं, तो पुराने राव ढाबे पर जरूर रुकें। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने के लिए भारी भीड़ आती है। यहां का खाना काफी स्वादिष्ट है। यहां आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन मिल जाएंगे।

लोकेशन: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग, एनएच 8, धारूहेड़ा

9. करनाल हवेली

कहने को तो करनाल हवेली एक रेस्ट्रां है लेकिन यहां पूरी तरह ढाबे वाली वाइव्स मिलती है। इसे मॉर्डन, स्टाइलिश और पॉश ढाबा कहा जा सकता है। यहां पंजाबी व्यंजन परोसे जाते हैं। इस ढाबे पर आपको पंजाब वाली फीलिंग मिलेगी। यहां के टेस्टी फूड्स आपको पंजाब की याद दिला देंगे।

लोकेशन: जी.टी. रोड, करनाल, एनएच 1

10. चिल्का ढाबा

अगर आप ओडिशा का रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो एनएच 5 पर स्थित चिल्का ढाबा आपकी भूख मिटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस भोजनालय का नाम पास में स्थित चिल्का झील के नाम पर पड़ा है, जो ओडिशा में एक पर्यटक स्थल है और टूरिस्टों के बीच काफी फेमस है। सीफूड लवर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की फेमस डिश में मिर्च वाले झींगे का नाम सबसे ऊपर है।

लोकेशन: चिल्का झील के पास, रेलवे लाइन के पार, बेहरामपुर, बरकुल, एनएच 5, ओडिश की तरफ

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article