New Year Resolution For Kids: लो आ गया नया साल! मात्र 1 दिन में ही साल 2026 की शानदार शुरुआत होने वाली है। साल के अंत में हर कोई गुजरते साल को धन्यवाद कहता है और आने वाले साल के लिए प्लानिंग शुरु कर लेता है। न्यू ईयर्स पर रिजोल्यूशन लेने का बड़ा चलन है। ऐसे में बड़े लोग तो अपनी डायट और जिम जाने के प्लान या रिजोल्यूशन ले ही लेते हैं। लेकिन इस तरह के रिजोल्यूशन लेने में पेरेंट्स भी अपने बच्चों की मदद कर सकते हैं। इस तरह के आसान और मजेदार रिजोल्यूशन आपके बच्चे की ग्रोथ और जीवन की प्लानिंग में काम आ सकते हैं। देखें 3 ऐसे बेस्ट रिजोल्यूजन के आइडियाज, जो आपके बच्चे ले सकते हैं।
हर दिन कुछ नया सीखने की चाह
बच्चे ये रिजोल्यूशन ले सकते हैं, वे आने वाले साल के हर दिन पर कुछ न कुछ छोटा मोटा नया सीखेंगे। बच्चों में सीखने की चाह बहुत होती है, वहीं इससे उनके मन में सदेव कुछ न कुछ सीखने तो करने की उत्सुकता रहेगी। ऐसे में बच्चा कुछ नया भी सीखेगा और वक्त बर्बाद नहीं करेगा तो व्यस्त रहेगा।
लॉन्ग टर्म वाली हेल्दी आदत
इस साल आप अपने बच्चे को कोई हेल्दी और लॉन्ग टर्म वाली चीज की आदत डालने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जैसे बच्चा आपका रोज कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी करें, योगा या डांस क्लास जाए। या फिर आप उन्हें कुछ घर का जरूरी काम सीखने और करने के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। बेशक ही आप उन्हें इस साल में कोई ऐसी हेल्दी आदत सीखने के लिए मोटिवेट करें, जो उनका साथ जिंदगी भर निभाएगी।
स्किल लर्निंग
दुनिया में बहुत सारी चीजें हैं इस प्रकार की स्किल्स हैं जो सीखी जा सकती हैं। आज के जमाने में जितना सीख सकते हैं, उतना कम है। ऐसे में आप अपने बच्चे को कम उम्र से ही स्किल लर्निंग का महत्व समझाएं। और नए साल में उन्हें कुछ नई स्किल सीखने के लिए प्रेरित करें।
हालांकि ये भी याद रखना है कि, बच्चों को रिजोल्यूशन दिलवाते समय उनपर कोई बोझ न डाले। इस तरह के रिजोल्यूशन्स को आप कोशिश करें, ये जितना हो सके उतना मजेदार अनुभव हो।
