लाइफस्टाइल

नवरात्री में घर पर मिनटों में बनाएं साबूदाना की टिक्की, नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 22, 2025, 02:06 PM IST

साबूदाना टिक्की एक बहुत ही स्वादिष्ट और फेमस भारतीय स्नैक है, जिसे खासकर व्रत या उपवास के दिनों में खाया जाता है। यह टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होती है। इसे बनाना बहुत आसान है। यहां हम साबूदाना टिक्की की रेसिपी बताने जा रहे हैं। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

Image

साबूदाना टिक्की रेसिपी (Image: istock)

आज से नवरात्री का त्योहार शुरू हो चुका है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में ज्यादातर लोग उपवास करते हैं। उपवास के दौरान ज्यादातर लोग फलाहार करते हैं और नॉर्मल खाना खाते हैं। ज्यादातर महिलाएं इन दौरान व्रत के आलू, फल और कुटू की पकौड़े खाती हैं। लेकिन साबूदाने से बने व्यंजन सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। क्योंकि साबूदाना हेल्दी होने के साथ साथ इसे पचाना भी आसान होता है। अगर आप साबूदाना से कुछ टेस्टी डिश बनाना चाहती हैं तो साबूदाना टिक्की ट्राय कर सकती हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम साबूदाना टिक्की खाने में लाजवाब लगती है। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 2-3 उबले हुए आलू
  • 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • सेंधा नमक (स्वाद अनुसार, अगर व्रत के लिए बना रहे हैं)
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

साबूदाना तैयार करें

साबूदाने को अच्छी तरह से धोकर 4-5 घंटे के लिए या रात भर पानी में भिगो दें। ध्यान रखें कि पानी सिर्फ साबूदाने के स्तर तक ही हो। बाद में अतिरिक्त पानी निकाल दें। साबूदाना नरम और फूला हुआ होना चाहिए।

मिश्रण बनाएं

एक बड़े बर्तन में भीगा हुआ साबूदाना लें। उसमें उबले हुए आलू को मैश करके डालें। अब इसमें भुनी और दरदरी पिसी हुई मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा, सेंधा नमक और हरा धनिया मिला दें।

टिक्की का आकार दें

सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एक नरम मिश्रण तैयार करें। अपने हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें।

टिक्की तलें

एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए। एक-एक करके टिक्की को गरम तेल में डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें। टिक्की को दोनों तरफ से अच्छी तरह से तलें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं।

परोसें

तली हुई साबूदाना टिक्की को प्लेट में निकाल लें। इन्हें दही, हरी चटनी या पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article