लाइफस्टाइल

छोटी-छोटी बातों पर बेइज्जती करने वालों से ना हों परेशान, अपनाएं ये तरीके, होगी बोलती बंद

How to react when someone insults you: छोटी-छोटी बातों पर बेइज्जती करने वालों की बोलती बंद करना बेहद आसान है। सबसे जरूरी है अपनी गरिमा को बनाए रखना और सामने वाले को यह एहसास दिलाना कि उनकी बातें आपको प्रभावित नहीं करतीं। इन तरीकों से आप न केवल अपनी इज्जत बचा सकते हैं, बल्कि सामने वाले को भी अपनी गलती का एहसास करा सकते हैं।

Image

How To React When Someone Insults you? Tips to Deal With Rude People

Dealing With Rude People: दुनिया में हर तरह के लोग हैं। कुछ से हमारा कोई वास्ता नहीं होता तो वहीं हमारी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो छोटी-छोटी बातों पर हमारी ही बेइज्जती करने से नहीं चूकते। वह कई बार अनजाने में तो ज्यादातर समय जानबूझ कर ऐसा करते हैं। उन्हें इस बात का एहसास शायद नहीं होता कि उनकी टिप्पणी हमें चोट पहुंचा रही है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी गिरने लगता है। लेकिन जरूरत है इस बात की कि ऐसी स्थिति में हमें सही तरीके से जवाब देना आना चाहिए। हमें वह तरीका पता होना चाहिए जिससे बेइज्जती करने वाले की बोलती बंद हो और हम अपनी गरिमा बरकरार रख सकें। यहां हम आपको कुछ ऐसे कारगर और आसान तरीके बता रहे हैं, जो आपको इस काम में मदद करेंगे:

शांत रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें

जब कोई आपकी बेइज्जती करता है तो सबसे पहले अपनी भावनाओं पर काबू रखें। गुस्सा या दुख दिखाने से सामने वाला और हावी होने की कोशिश करेगा। शांत रहें, गहरी सांस लें और आत्मविश्वास के साथ जवाब दें।

ह्यूमर को बनाएं हथियार

हास्य एक शक्तिशाली हथियार है। अगर कोई आपकी बेइज्जती करता है, तो हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब देकर माहौल को हल्का करें। हास्य से भरा आपका जवाब सामने वाले को चुप भी कराएगा और माहौल को तनावपूर्ण होने से भी बचाएगा।

सवाल पूछकर जवाब दें

बेइज्जती करने वालों को उनकी ही भाषा में जवाब देना कारगर होता है। उनकरे किसी कमेंट पर उनसे ऐसा सवाल पूछें जो उन्हें असहज कर दे। जैसे अगर कोई कहता है कि तुम्हारा काम तो बहुत बेकार है, तो आप पूछें- तुम्हारे हिसाब से इसे कैसे बेहतर करना चाहिए? सुझाव दो। इससे सामने वाला सोच में पड़ जाएगा और अपनी बात को सही ठहराने में उलझ जाएगा।

सीमाएं तय करें

अगर कोई बार-बार बेइज्जती करता है तो साफ शब्दों में अपनी सीमाएं तय करें। आप कह सकते हैं, मुझे इस तरह की बातें पसंद नहीं हैं, कृपया ऐसा न करें। अगर फिर भी वह न माने, तो उसे नजरअंदाज करना सबसे अच्छा है।

नजरअंदाज करना सीखें

अगर कोई अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा तो उसे नजरअंदाज करना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। नजरअंदाज करने से सामने वाले को यह एहसास होता है कि उनकी बातों का आप पर कोई असर नहीं हो रहा, और वे हार मान लेते हैं।

अपनी उपलब्धियों का जिक्र करें

अगर कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो अपनी उपलब्धियों का जिक्र करके उसे चुप कर दें। आपका ऐसा जवाब न केवल आपकी गरिमा बनाए रखेगा, बल्कि सामने वाले को अपनी गलती का एहसास भी कराएगा।

रखें पॉजिटिव अप्रोच

सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर आप नकारात्मक टिप्पणियों का जवाब दे सकते हैं। अगर कोई कहता है, कि तुम बहुत आलसी हो तो आप जवाब दे सकते हैं - मैं अपने समय का सही उपयोग करता हूं और जो काम करता हूं उसे पूरे मन से करता हूं। ऐसा सकारात्मक जवाब सामने वाले को शर्मिंदा करेगा।

तो आपने देखा कि छोटी-छोटी बातों पर बेइज्जती करने वालों की बोलती बंद करना कितना आसान है। सबसे जरूरी है अपनी गरिमा को बनाए रखना और सामने वाले को यह एहसास दिलाना कि उनकी बातें आपको प्रभावित नहीं करतीं। इन तरीकों से आप न केवल अपनी इज्जत बचा सकते हैं, बल्कि सामने वाले को भी अपनी गलती का एहसास करा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article