लाइफस्टाइल

How to Check Matka Before Buying: गर्मियों में मटका खरीदते वक्त फॉलों करें ये टिप्स, सस्ते में मिलेगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी

How to Check Matka Before Buying (मटका कैसे खरीदें): गर्मियों में मटके का पानी पीना सबसे बेस्ट होता है। हालांकि कई बार खराब क्वालिटी वाला मटका लाने की वजह से पानी गर्म ही रहता है, तो मटका लीक भी करने लगता है। ऐसे में यहां देखें मटका खरीदने की टिप्स क्या हैं, जिससे पानी ठंडा रहेगा और मटका लंबे समय तक चलेगा।

Image

मटका कैसे खरीदें

How to Check Matka Before Buying (मटका कैसे खरीदें): गर्मियों में मटके का पानी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, तो ये सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। भारतीय घरों में तो खासतौर से गर्मियों के मौसम में मटका ही ज्यादा यूज किया जाता है। हालांकि इन दिनों बाजार में मिलने वाले मटके हमेशा अच्छे नहीं निकलते हैं, कई मटके पानी ठंडा नहीं करते तो कई मटकों में जल्दी क्रेक आ जाता है। ऐसे में अगर आप भी मटका खरीदने जा रहे हैं, तो जाने से पहले मटका चेक करने की ये वाली टिप्स जरूर ही फॉलों कर लें।

मटका खरीदने की टिप्स

आवाज से जांच (टैप टेस्ट)

मटका खरीदते समय उसे हल्के से टैप करके आवाज सुनें। अगर आवाज साफ और झनझनाहट भरी हो, तो मटका अच्छी क्वालिटी का है। वहीं अगर मटका टैप करते वक्त आवाज भारी या धुंधली हो, तो समझ लीजिएगा कि मटके में कोई दरार या कमजोर जगह हो सकती है।

पानी से लीकेज टेस्ट

मटका खरीदने से पहले उसमें पानी भरकर कुछ मिनट तक रखें। अगर मटके के बाहर पानी की बूंदें दिखें, तो इसका मतलब है कि उसमें छोटे छेद हैं जो बाद में रिसाव का कारण बन सकते हैं। अच्छा मटका पानी को पूरी तरह से होल्ड करेगा। आप ऐसा मटके की दुकान पर ही कर के देख लें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है।

सतह और बनावट की जांच

मटके की सतह को अच्छी तरह देखें और छूकर चेक करें। उसमें दरारें, खुरदरापन या किसी भी प्रकार की असमान बनावट नहीं होनी चाहिए। अगर मटका चिकना और समान रूप से बना हुआ है, तो यह टिकाऊ होगा।

जरूर ही आपको भी मटका खरीदते वक्त अब इन तीन बातों का ख्याल रखना ही रखना चाहिए। इससे मटका अच्छी क्वालिटी का मिलेगा और आप उसे लंबे समय तक यूज भी कर पाएंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article