लाइफस्टाइल

Thursday Good Morning Wishes: खुशियों से भरी हो गुरुवार की सुबह..., दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये गुड मॉर्निंग मैसेजेस

Happy Thursday Morning Wishes, Messages and Quotes: गुरुवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए आपको गुरुवार से जुड़ी शुभकामनाएं संदेश (Good Morning Wishes), गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Message) अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के मोबाइल फोन पर भेजने चाहिए।

Image

Thursday Good Morning Wishes: गुरुवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस।

Photo : iStock

Happy Thursday Morning Wishes, Messages and Quotes: गुरुवार (Thursday) का दिन काफी स्पेशल होता है। साथ ही ये हफ्ते (Week) का चौथा दिन भी होता है। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी गुरुवार का दिन बेहद खास होता है। दरअसल गुरुवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए आपको गुरुवार से जुड़ी शुभकामनाएं संदेश (Good Morning Wishes), गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Message) अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के मोबाइल फोन पर भेजने चाहिए। आज हमने नीचे कुछ प्रेरक गुरुवार मैसेजेस (Thursday Good Morning Wishes) और कुछ शुभकामनाएं संदेश (Thursday Good Morning Messages) शेयर किए हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों, करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को गुरुवार की सुबह अच्छा महसूस कराने के लिए उनके मोबाइल फोन पर भेज सकते हैं।

गुरुवार गुड मॉर्निंग मैसेज (Thursday Good Morning Wishes)

1

हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,

दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।

गुरुवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

2

उम्र में चाहे कोई बड़ा या छोटा हो,

लेकिन वास्तव में बड़ा तो वही है,

जिसके दिल में सबके लिए प्रेम, स्नेह और

सम्मान की भावना हो।

शुभ गुरुवार, सुप्रभात।

3

लक्ष्य के बिना जीवन बिना पता लिखे लिफाफे की तरह है,

जो किसी मुकाम पर नहीं पहुंचता।

गुड मॉर्निंग। हैप्पी गुरुवार।

4

सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करें,

लोग वही सुनते हैं जो वो सुनना चाहते है।

गुड मॉर्निंग।

5

उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,

जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।

शुभ गुरुवार, सुप्रभात।

6

अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,

लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।

गुड मॉर्निंग। हैप्पी गुरुवार।

7

जिन्दगी में दो चीजें खास है एक वक्त और दूसरा प्यार,

वक्त किसी का नहीं होता और प्यार हर किसी से नहीं होता।

शुभ गुरुवार, गुड मॉर्निंग।

8

गलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है,

सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।

शुभ गुरुवार

9

इंतजार करने वालों को केवल उतना ही मिलता है,

जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।

शुभ गुरुवार

10

ऊंचाई की और बढ़े तो कभी भी साथियों की उपेक्षा न करे,

नीचे की और जाते समय यही साथी आपकी मदद करेंगे।

गुड मॉर्निंग

11

चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है,

और इंसानों की कीमत खोने के बाद होती है।

शुभ गुरुवार

12

संकल्प वह चमत्कारी जादू है,

जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,

मानव का कायाकल्प हो जाता है।

शुभ गुरुवार, गुड मॉर्निंग।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article