लाइफस्टाइल

Holi Special Sweets: होली पर बनाएं ये तीन पारंपरिक मिठाइयां, तुरंत मिलेगी एनर्जी, यहां नोट करें इन स्वीट्स की रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 09:12 PM IST

Holi Special Sweets : होली के मौके पर अगर आप अपने मेहमानों को कुछ अलग और स्पेशल सर्व करना चाहते हैं, तो घर की बनी गुलाब जामुन और रस मलाई सर्व करें। इन मिठाईयों को कई लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको इस लेख में इसकी स्पेशल रेसिपी बताएंगे, जिसे खाकर आपके मेहमान उंगलियां चाटने लगेंगे। आइए जानते हैं इन मिठाईयों की रेसिपी-

Image

होली पर बनाएं पारंपरिक मिठाइयां

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर बनाएं स्पेशल केसरी जलेबी
  • घर पर रस मलाई बनाना है बेहद आसान
  • होली पर गुलाब जामुन से मेहमानों का मुंह करें मीठी

Holi Special Sweets : होली के मौके पर अगर आप अपने मेहमानों को घर पर बनी मिठाईयों को सर्व करना चाहते हैं, तो गुंजिया के अलावा रसमलाई, जलेबी और गुलाब जामुन सर्व करें। यह तीनों मिठाईयां हमारे देश में काफी ज्यादा फेमस हैं। साथ ही यह कई लोगों की पसंदीदा स्वीट होती हैं। घर पर इन मिठाइयों को बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही इनका स्वाद भी जबरदस्त होता है। आज हम आपको इस लेख में इन तीनों मिठाइयों की खास रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं होली के मौके (Holi 2023) पर खास मिठाईयों की स्पेशल रेसिपी -

गुलाब जामुन रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • खोया - 100 ग्राम
  • मैदा या सूजी - 1 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून
  • चीनी - 2 कप
  • पानी - 2 कप
  • मिल्क - 1 टेबल स्पून
  • हरी इलायची - 4
  • घी - तलने के लिए
विधि

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले खोए को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा और मैदा मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से गूंथे, जबतक मिश्रण अच्छी तरह से नरम न हो जाए। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाकर बॉल्स आकार दें। अब इन बॉल्स को एक-एक करके तल लें। इसके बाद चीनी और पानी से चाशनी बनाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए चाशनी में चीनी डालें। इसके बाद सभी फ्राई किए गए गुलाबजामुन को इसमें 30 मिन के लिए डालकर छोड़ दीजिए। लीजिए गुलाबजामुन तैयार है। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व करें।

जलेबी रेसिपी

  • मैदा - आधा कप
  • दही - 1/4 कप
  • तेल या घी - फ्राई करने के लिए
  • जलेबी बनाने वाला कपड़ा
  • चीनी - 1 कप
  • पानी - 1 कप
  • केसर - 1/2 टीस्पून
विधि

जबेली बनाने के लिए सबसे पहले मैदे और दही को अच्छी तरह से मिक्स करके गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अगर आपको बैटर ज्यादा मोटा लगे, तो इसमें पानी डाल लें। इसके बाद इसे करीब 6 से 7 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इस पानी और चीनी से चाशनी तैयार कर लें। इसमें केसर भी मिक्स कर लें। इसके बाद जलेबी तलें। इसके लिए 1 गहरा पैन लें। इसमें तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें पतली जलेबी बनाएं। जलेबी जब ब्राउन रंग की हो जाए, तो इसे घी से निकालकर चाशनी में डालकर कुछ मिनटों बाद निकाल लें। लीजिए केसरी जलेबी तैयार है। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व करें।

रसमलाई रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • गाय का दूध - 5 से 6 कप
  • चीनी - 2 कप
  • टाटरी - 2 से 3 ग्राम
  • रीठा - 3 पीस
  • कॉर्न फ्लोर - 1/2 टीस्पून
  • मैदा - 1/2 टीस्पून
  • केसर - 1/2 टीस्पून
  • पिस्ता - 5 से 10 हल्का उबला हुआ
  • बादाम - 5 से 10 हल्का उबला हुआ
  • बिना चीनी वाली कंडेन्सड मिल्क
Hair Care Tips: क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल, इन 5 चीजों का इस्तेमाल आपको गंजे होने से रोक सकता है

विधि

  • रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले रीठा के छिलके को हटाकर इसे गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें।
  • इसके बाद दूध को उबालें और तबतक पकाएं, जबतक हल्का मोटा न हो जाए। ध्यान दें कि इस दौरान दूध पैन में लगे न।
  • इसके बाद दूध को ठंडा होने दें और बीच में ही चाशनी बना लें।
  • दूध जब ठंडा हो जाए तो इसमें टाटरी मिक्स करें और फिर से हल्का सा दूध उबालें।
  • जब दूध फट जाए तो इसमें बर्फ का ठंडा पानी डाल लें।
  • इसके बाद मलमल के कपड़े में छेना छान लें
  • अब इस छेने में कॉर्नफ्लोर और मैदा मिक्स करके इसे अच्छे से मलें।
  • इसके बाद इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोईयां बनाएं।
  • अब रसमलाई का सिरप बनाएं। सिरप के लिए 1 कप पानी में 1 कप चीनी मिक्स करें। इसे चाशनी से थोड़ा अधिक गाढ़ा रखना है।
  • इसमें रीठा डालें। अब रसमलाई को इस चाशनी में डालें। ध्यान रखें कि इसे चलाना नहीं है, इससे रसमलाई टूट सकती है। जब रसमलाई से झाग आने लगे, तो इसे हल्का सा दबाएं। इससे रस मलाई ऊपर आ जाएगी।
  • अब इस चाशनी से निकाल लें और पहले बनाई गई चाशनी में डाल लें।
  • इसके बाद कंडेन्सड मिल्क को हल्का सा गर्म करके इसमें रसमलाई डालें। अब इसे आप हल्का उबले बादाम और पिस्ता से सजाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article