Hair Care Tips: बढ़ते प्रदूषण, केमिकल युक्त प्रोडक्ट, गलत खानपान एवं अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आजकल बालों का गिरना बिल्कुल आम बात हो चुकी है। जिसे देखो वह हेयर फॉल की समस्या से परेशान है। इसका समाधान हम अलग-अलग मार्केट प्रोडक्ट एवं हेयर थेरेपी की मदद से करना चाहते हैं। यह हमारी समस्या का समाधान करने के बजाय और बढ़ा देता है। महिलाओं में अगर हेयर फॉल की समस्या हो तो इसका उपाय करने के बाद बालों का री ग्रोथ होना संभव है लेकिन पुरुषों में अगर हेयर फॉल की समस्या अधिक हो और यह अलग-अलग उपाय भी करें तो भी रिग्रोथ होना बहुत मुश्किल होता है। यहां हम आपको गंजेपन से बचने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहें हैं, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।
गंजेपन से बचने के लिए इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल
1. प्याज का रस
प्याज के रस का इस्तेमाल आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह बालों के झड़ने को रोककर नए बालों को पुनः उगाने में मदद करता है। आजकल मार्केट में प्याज के रस वाले शैंपू ,कंडीशनर, ऑयल, हेयर मास्क इत्यादि उपलब्ध है। इसके बजाय आप अपने घर पर ही प्याज का रस निकालकर अपने बालों में डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। यह आपको गंजे होने से बचा सकता है।
2. आंवले का सेवन
बालों की सेहत के लिए आंवले का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। आंवला एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है एवं विटामिन सी बालों को सफेद होने से रोकता है। आंवले का पेस्ट बनाकर आप इसे स्कैल्प पर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं, जो बालों को और मजबूती प्रदान करता है।
3. भृंगराज
भृंगराज एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह नम क्षेत्रों में पाया जाता है। बालों के लिए यह बेहद गुणकारी है इसका इस्तेमाल आपके बालों के विकास और मजबूती के लिए बहुत अच्छा है। भृंगराज की पत्तियों को तोड़कर दो-तीन दिन धूप में सुखा लें एवं सूखने के बाद इसे नारियल तेल या आंवला तेल के बॉटल में डालकर रख दें। कुछ समय बाद जब तेल हल्का हरा होने लग जाए तो पत्तियों को निकाल दें और तेल का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करें। यह बालों के झड़ने की समस्या को अवश्य दूर करेगा।
4. मेथी के दाने
मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मेथी के दानों के इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या को दूर किया जा सकता है। मेथी के दाने को रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसे पीसकर अपने बालों में मास्क के रूप में लगाएं ।15 से 20 मिनट के बाद यह सूख जाए तो अच्छे से हेयर वॉश करें। नियमित रूप से यह प्रक्रिया फॉलो करें। यह आपकी हेयर फॉल की समस्या को दूर करेगा साथ ही बालों की रीग्रोथ में मदद करेगा।
5. नारियल तेल
नारियल के तेल में एंटीफंगल और स्मूथनिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। इसके लिए इसे हल्का गर्म कर अपने बालों में मसाज करें 15 से 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों को स्मूथ और स्ट्रांग बनाता है।
आप बालों के झड़ने से हमेशा परेशान रहते हैं तो अपने बालों में अंडा अप्लाई कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को पोषित करके मजबूत बनाता है। बालों को झड़ने से बचाने में भी बेहद कारगर होता है। आप सप्ताह में इस हेयर मास्क को एक बार लगा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
