लाइफस्टाइल

Holi 2023: होली पार्टी के लिए घर में बनाएं बिना ऑयल वाले स्नैक्स, नोट करें रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 05:56 PM IST

Holi 2023: इस साल होली के दिन आप बिना ऑयल का प्रयोग किए ही कई तरह के लजीज, मसालेदार और क्रिस्पी स्नैक्स बनाकर खा और सबको खिला सकते हैं। इस लिस्ट में स्पाइसी मूंगफली, समोसा, आलू चाट इत्यादि जैसे लाजवाब व्यंजन शामिल हैं। जानते हैं कि आखिर बिना तेल की ये डिशेज तैयार कैसे होती हैं।

Image

होली के मौके पर बनाएं ऑयल फ्री चटपटे स्नैक

KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहारों के मौके पर ज्यादातर स्नैक्स तेल में ही बनाए जाते हैं
  • इस होली अपनों के लिए बनाएं बिना तेल वाले हेल्दी स्नैक
  • ये ऑयल फ्री स्नैक टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद


Holi 2023: होली के अवसर पर कई लोग पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं। इस दौरान वे गाते-नाचते हैं और रंगों से खेलकर धूम मचाते हैं। इस बीच सभी कई तरह की डिशेज का भी आनंद लेते हैं। लेकिन आजकल अधिकर लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते हैं और ऐसे में तली-भूनी चीजों से परहेज करते हैं। तो अगर आप इस मौके पर तेल का इस्तेमाल किए बिना ही स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेना चाहते हैं तो घर ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करके कई बढ़िया रेसिपीज तैयार कर सकते हैं, जो खाने में तो बढ़िया स्वाद देंगे ही साथ ही इन्हें खाने से सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

1. बेक्ड समोसा की रेसिपी

एक बर्तन में मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर और आधा कप पानी डालकर टाइट मैदा गूंथ लें। अब एक गर्म पैन में एक चम्मच तेल डालकर इसमें हरी मिर्च, जीरा पाउडर और मटर डालकर भून लें। इसके बाद इसमें उबले आलू मैश करके लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, हरा धनिया और निंबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और इइसे 7 मिनट तक भूनें। अब आटे से लोई बनाकर समोसे के लिए शीट तैयार करें। फिर शीट को दो हिस्सों में बराबर काटें। अब इसमें स्टफिंग भरकर पानी लगाकर इसके कोने को सील करें। अब बड़े कुकर में एक प्लेट रखकर उसपर ग्रिस करके सभी समोसे को रखें। कुकर की सीटी लगने के बाद इन्हें निकालकर सर्व करें।

2. स्पाइसी मूंगफली

इसे बनाने के लिए 2 कप मूंगफली को कुछ घंटो के लिए भिगोने के बाद उबाल लें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, खीरा, गाजर काटकर रख लें। अब एक कटोरे में बॉयल्ड मूंगफली और कटी हुई सब्जियों को डालें और फिर इन सभी सामग्रियों के ऊपर लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, धनिया पत्ती और सेव डालकर परोसें।

3. आलू चाट रेसिपी

बिना ऑयल के बनने वाले आलू चाट को तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और फिर इसमें एक चुटकी काली मिर्च और नमक डालकर इसेओवन या कुकर में बेक करें। इसके बा एकक बाउल में दही, काली मिर्च, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटे। अब इसके ऊपर आलू, कटी हुई सब्जियां, धनिया पत्ती सेव से गार्निश करके हरी या लाल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

ज्यादा ऑयली खाना हमारे हेल्थ को बिगाड़ने का काम करता है। अगर आप भी इस डर से तेल वाले खाने से परहेज करते हैं तो अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि ये डिशेज आपके टेस्ट को बरकरार रखने के साथ-साथ आपके सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article