लाइफस्टाइल

Thought of the day: जीवन में बदलाव लाने के लिए पहले खुद को बदलना पड़ता है

Thought of the day (आज का सुविचार): एक छोटा सा प्रेरक विचार भी किसी के जीवन की दिशा बदल सकता है। इसलिए हमेशा अच्छे विचार पढ़ें, सकारात्मक लोगों के साथ रहें और खुद पर भरोसा रखें।

Image

आज का सुविचार (Photo: iStock)

Thought of the day (आज का सुविचार): किसी भी इंसान के जीवन में प्रेरणा नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच भरने का काम करती है। जब इंसान कठिन परिस्थितियों से गुजरता है या खुद को कमजोर महसूस करता है, तब एक अच्छा सा प्रेरक विचार उसे आगे बढ़ने की ताकत देता है। प्रेरणादायक बातें हमें यह समझाती हैं कि असफलता अंत नहीं है, ते तो सफलता की ओर बढ़ने का एक कदम है।

दरअशल जीवन में चुनौतियां हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन जो व्यक्ति हिम्मत और विश्वास बनाए रखता है, वही आगे बढ़ पाता है। सकारात्मक सोच इंसान को निराशा से बाहर निकालती है और उसके आत्मविश्वास को मजबूत बनाती है। इसी सकारात्मक सोच से भरा हुआ है आज का सुविचार:

"जीवन में बदलाव लाने के लिए पहले खुद को बदलना पड़ता है।"

आज का यह सुविचार हमें आत्म-सुधार और सकारात्मक परिवर्तन का महत्व समझाता है। अकसर लोग अपनी परिस्थितियों, किस्मत या दूसरों को बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली बदलाव तब शुरू होता है जब इंसान खुद के भीतर बदलाव लाता है।

जीवन में सफलता, खुशी और संतोष पाने के लिए हमारी सोच, आदतें और व्यवहार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। अगर हम नकारात्मक सोच रखते हैं, आलस को अपनाते हैं या अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते, तो परिस्थितियां भी वैसी ही बनी रहती हैं। लेकिन जैसे ही इंसान अपने अंदर सुधार करना शुरू करता है, उसका जीवन धीरे-धीरे बदलने लगता है।

खुद को बदलने का मतलब अपनी कमजोरियों को पहचानना और उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश करना है। जैसे गुस्से को शांत स्वभाव में बदलना, हार मानने की आदत छोड़कर मेहनत करना या दूसरों को दोष देने के बजाय खुद जिम्मेदारी लेना। यही छोटे-छोटे बदलाव आगे चलकर बड़ी सफलता और खुशहाल जीवन का कारण बनते हैं।

आज का विचार हमें यह भी सिखाता है कि दुनिया को बदलने से पहले खुद को समझना और सुधारना जरूरी है। जब इंसान खुद सकारात्मक बनता है, तो उसका प्रभाव उसके परिवार, रिश्तों और पूरे जीवन पर दिखाई देने लगता है। इसलिए हर बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए, क्योंकि बदला हुआ इंसान ही बदली हुई जिंदगी की पहचान बनता है।

याद रखें कि एक छोटा सा प्रेरक विचार भी किसी के जीवन की दिशा बदल सकता है। इसलिए हमेशा अच्छे विचार पढ़ें, सकारात्मक लोगों के साथ रहें और खुद पर भरोसा रखें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article