आज का सुविचार 11 दिसंबर 2025 (Thought Quote for the Day): हर किसी के जीवन में ही कभी न कभी किसी न किसी प्रकार का उतार चढ़ाव आता रहता है। इस भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरे संसार में पल पल पर चुनौतियों का सामना करना कोई अनोखी या नई बात नहीं है। लेकिन कई बार हम जीवन की इन चुनौतियों और हाथ से बाहर जाते हालातों को देखकर घबरा जाते हैं। और जिंदगी को बिना किसी डर के तो मुस्कान के साथ जीना भूल जाते हैं। चिंता बेशक ही चिता समान होती है, और जीवन का सार खुश रहने में हैं। ऐसे में अगर आपको भी जीवन की चुनौतियों का समाधान न मिल रहा हो.. तो ऐसी स्थिति में इस्कॉन से जुड़े मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफस्टाइल कोच गौर गोपाल दास द्वारा कहे गए इस सुप्रसिद्ध कथन याद कर सकते हैं।
जब हालात आपके नियंत्रण से बाहर हों और आप कुछ भी न कर सकें, तो चिंता क्यों करें?
गौर गोपाल दास द्वारा कही गई ये बात.. केवल प्रेरणा का स्रोत नहीं है, बल्कि जीवन का सार और खुशी की प्राप्ति का मंत्र भी है। यहां देखें विस्तार से आखिर इस कथन का अर्थ क्या है और आप कैसे इसे अपने जीवन में शामिल करके, सफल तो खुशहाल जीवन की राह में आगे बढ़ सकते हैं।
गौर गोपाल दास ने ऐसा क्यों कहा
जब कोई बात या स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर हो और हम उसे बदलने में असमर्थ हों, तो चिंता करने का कोई लाभ नहीं है। चिंता करने से न तो समस्या सुलझती है, न ही स्थिति बदलती है। बल्कि, इससे हमारी मानसिक शांति और ऊर्जा दोनों नष्ट होती हैं। ऐसे में, उन बातों पर ध्यान देना बेहतर है जो हमारे वश में हैं। स्वीकार कर लेना, शांत मन से स्थिति में सुधार करने की कोशिश करना और आगे बढ़ जाना ही बुद्धिमानी है।
Motivational Quotes on Life
1. जिंदगी हर रोज एक नया सबक सिखाती है,
कभी गिराती है, कभी संभाल भी जाती है।
हौसला रख, चलता रह मंजिल की ओर,
क्योंकि ठहरने वालों को नहीं, बढ़ने वालों को सफलता मिलती है
2. हर दिन नया मौका है खुद को नया बनाने का,
बीते कल को पीछे छोड़ आगे मुस्कुराने का।
जीवन वही है जिसे तू जीना चुने,
डर नहीं, उम्मीदों से रिश्ता निभाने का
3. जीवन की धूप में जलना भी पड़ता है,
तभी तो चाँद सा चमकना भी पड़ता है।
रास्ते आसान नहीं होते कभी,
पर हिम्मत रखने वालों को ही मुकाम मिलता है
जीवन पर मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी
4. जिंदगी की असली खूबसूरती सफर में है,
मंजिल तो बस एक पड़ाव सा ठहराव है।
सीखते रह, बढ़ते रह हर मोड़ पर,
क्योंकि हर अनुभव ही आगे का पहला कदम है
5. मुश्किलें आएँगी तभी ताकत बन पाएगी,
हिम्मत टूटेगी तभी हौसले की पहचान आएगी।
जिंंदगी की लड़ाई में जीत उसी की होती है,
जो थककर भी हार मानने से इंकार कर जाए।
6. जिंदगी की राहों में ठोकरें मिलेंगी हजार,
गिरकर संभलना ही सिखाता है ये संसार।
हर दर्द के पीछे छुपा है एक नया सबक,
बस सीखते चलो, यही है जिंदगी का सार..
तो अगली बार अगर जीवन में कुछ मुश्किलें या चुनौती आए, तो जरूर ही गौर गोपाल दास का ये कथन अवश्य ही याद कर लें। और जीवन में मुस्कुराकर और बिना किसी भी प्रकार की चिंता के गुजारे।
