लाइफस्टाइल

हिमालय की गोद में बस एक ही बार खिलता है ये खूबसूरत सा फूल, 2 साल में होता है बड़ा, जानें नाम और घर पर कैसे उगाएं

हिमालय की ठंडी वादियों में खिलने वाला ये फूल अपनी नीली चमकदार पंखुड़ियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जानें इस दुर्लभ फूल की खासियत और क्या इसे घर के गार्डन में भी उगाया जा सकता है।

Image

Himalayan Blue Poppy Flower

बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और बादलों से घिरी घाटियां.. हिमालय की खूबसूरती का जिक्र होते ही मन में एक अलग ही तस्वीर बन जाती है। इन्हीं शांत और ठंडे इलाकों में एक ऐसा दुर्लभ फूल खिलता है, जिसे देखकर लोग पहली नजर में ही मोहित हो जाते हैं। इस फूल का नाम है Himalayan Blue Poppy.. इसकी नीले रंग की मखमली पंखुड़ियां इसे बाकी फूलों से बिल्कुल अलग बनाती हैं।

खास बात यह है कि यह पौधा बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है और लगभग दो साल बाद जाकर इसमें फूल खिलते हैं। कई बार यह अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही पूरी खूबसूरती से खिलता है। यही वजह है कि इसे प्रकृति का अनमोल चमत्कार भी कहा जाता है। हालांकि यह फूल हिमालयी इलाकों में ज्यादा पाया जाता है, लेकिन सही तापमान और देखभाल के साथ इसे घर के गार्डन या बालकनी में भी उगाया जा सकता है। अगर आपको यूनिक और आकर्षक पौधों का शौक है, तो यह फूल आपके गार्डन की शान बन सकता है।

क्यों खास है हिमालयन ब्लू पॉपी?

इस फूल का चमकीला नीला रंग इसे बेहद आकर्षक बनाता है। आमतौर पर प्रकृति में इतने गहरे नीले रंग के फूल कम देखने को मिलते हैं। इसकी पंखुड़ियां हल्की रेशमी होती हैं और बीच में पीले रंग का हिस्सा इसकी सुंदरता को और बढ़ा देता है।

घर पर कैसे उगाएं?

अगर आप इसे घर पर उगाना चाहते हैं, तो ठंडी और हल्की छायादार जगह चुनें। इसकी मिट्टी नम रहनी चाहिए लेकिन पानी जमा नहीं होना चाहिए। ऑर्गेनिक खाद और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी इसके लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।

ज्यादा धूप से हो सकता है नुकसान

हिमालयन ब्लू पॉपी तेज गर्मी सहन नहीं कर पाता। इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप मिले और दोपहर की तेज धूप सीधे न पड़े। गर्म मौसम में इसकी मिट्टी को सूखने न दें।

Himalayan Blue Poppy

Himalayan Blue Poppy

गार्डन की बढ़ा देता है खूबसूरती

जब यह फूल खिलता है, तो पूरा गार्डन अलग ही नजर आने लगता है। इसका यूनिक नीला रंग हर किसी का ध्यान खींच लेता है। यही कारण है कि विदेशी गार्डन डिजाइन में भी इसे काफी पसंद किया जाता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

इस पौधे को बार-बार जगह बदलना पसंद नहीं होता। साथ ही जरूरत से ज्यादा खाद या पानी देना भी नुकसान पहुंचा सकता है। सही तापमान, नमी और धैर्य के साथ यह दुर्लभ फूल आपके घर की सबसे खास पहचान बन सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article