Teeth Whitening Tips: दांत पीले होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें डेंटल लापरवाही और गलत जीवनशैली भी शामिल होते हैं। दागदार या पीले दांतो की वजह से कई बार हमें शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है, हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपने पीले दांतो को मोतियों जैसे चमकाने के लिए कुछ जांचे-परखे कारगर तरीकों को ट्राई कर सकते हैं। इन घरेलू उपचारों को आजमाने के लिए ना तो अधिक समय की जरूरत होती है और ना ही पैसों को खर्च करना पड़ता है। जी हां, घर पर ही रह कर आप अपने दांतो की सफाई कर सकते हैं।
1- नींबू और बेकिंग सोडा
पीले दांतो को गहरी सफाई देने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं यह दोनों ही चीजें वैसे तो अलग-अलग बेहद प्रभावी होती हैं लेकिन अगर इन दोनों ही चीजों को एक साथ मिला दिया जाए तो यह और अधिक असरदार हो जाते हैं। आप इस मिक्सचर को अपने ब्रश में लगाकर सप्ताह में एक से दो बार उपयोग कर सकते हैं।
2- नमक और सरसों तेल
दांतो के पीलापन को दूर करने के लिए नमक और सरसों तेल को मिलाकर दातों को रगड़ कर अगर रोजाना साफ किया जाए तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है यह तरीका पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है जो बेहद असरदार बताया जाता है।
3- केले के छिलके का इस्तेमाल
दागदार दांतो को सफेद बनाने के लिए आप केले के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं इसमें मौजूद मैग्नीशियम मैग्नीशियम पोटेशियम दातों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं जो दातों की सफाई करने के साथ-साथ उन्हें मजबूती भी प्रदान करने का काम करते हैं।
4- स्ट्रॉबेरी
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंजाइम मैलिक एसिड मौजूद होते हैं, जो दातों के रंग को बदलने में मदद कर सकते हैं इसका इस्तेमाल करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी को मसलकर इसके गुर्दे के मदद से ब्रशिंग करें इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में दो बार प्रयोग में ला सकते हैं।
5- तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को भी दातों से जुड़े समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसका उपयोग करने से दातों के पीलापन को दूर करने के साथ-साथ मसूड़ों के इंफेक्शन से भी निजात पाया जा सकता ।है इसके लिए तुलसी के पत्तों को अपने दांतों पर रगड़े, जिससे धीरे-धीरे आपके दांत चमकते नजर आएंगे।
आप अगर अपने दांतो को पीला होने से बचाना चाहते हैं तो चाय, कॉफी, वाइन, कोला, तंबाकू और धुम्रपान जैसी चीजों के सेवन से बचें, जो आपके दांतो को अधिक गंदा और गहरा बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
