लाइफस्टाइल

तृषा कृष्णन ने प्यार पर कह दिया कुछ ऐसा कि होने लगा वायरल, जानिए क्या है मतलब

Trisha Krishnan on Love: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के नवनिर्वाचित सीएम विजय (Thalapathy VIjay) से नजदीकी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तृषा कृष्णन के ताजा सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

तृषा कृष्णन ते लव कोट्स

Trisha Krishnan on Love: तमिल सुपरस्टार विजय के चुनाव जीतने के बाद से ही एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चर्चा में हैं। 4 मई को चुनाव नतीजे आए तो तृषा ने विजय के घर पहुंच उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद 10 मई को जब विजय ने चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहां भी तृषा बतौर खास मेहमान मौजूद थीं। विजय से नजदीकी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तृषा कृष्णन के ताजा सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल तृषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है।

तृषा ने ये पोस्ट क्यों और किसके लिए लिखा है, ये तो वही बता सकती हैं। हालांकि तृषा ने जो लिखा है वह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है।

क्या कहता है तृषा का यह पोस्ट

जैसा कि तृषा ने लिखा- प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है, कहता है कि सच्चा प्रेम कभी छिपा नहीं रहता। प्रेम में इतनी ताकत होती है कि वह बिना शोर-शराबे के भी लोगों तक पहुंच जाता है। प्यार शब्दों से कम और भावनाओं से ज्यादा महसूस किया जाता है। जब किसी रिश्ते में सच्चाई, अपनापन और विश्वास होता है, तो उसकी गूंज दूर तक सुनाई देती है। प्रेम इंसान को जोड़ता है, टूटे दिलों को संभालता है और मुश्किल समय में भी उम्मीद देता है। यही वजह है कि प्यार की ताकत नफरत और दूरी से कहीं ज्यादा प्रभावशाली मानी जाती है।

प्यार की आवाज को बुलंद इसलिए भी माना गया है कि सच्चा प्यार कभी डरता नहीं है। वह तो हर परिस्थिति में अपनी मौजूदगी महसूस कराता है। उसकी आवाज केवल कानों तक ही नहीं, दिल तक पहुंचती है। इसलिए कहा जाता है कि प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है।

तृषा कृष्णन के लव कोट्स

इससे पहले भी सोशल मीडिया में तृषा कृष्णन के लव कोट्स चर्चा में रहे हैं। इसी साल अप्रैल के महीने में ही तृषा ने लिखा था- प्रेम ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्रेम के बिना सब कुछ अर्थहीन है।

तृषा का यह लव कोट भी प्रेम के महत्व को बेहद खूबसूरती से समझाता है। इंसान के जीवन में धन, सफलता, प्रतिष्ठा और उपलब्धियां जरूरी हो सकती हैं, लेकिन यदि जीवन में प्रेम न हो, तो ये सारी चीजें अधूरी लगने लगती हैं। यह लोव कोट हमें यह भी बताता है कि प्रेम को जीवन का एकमात्र उद्देश्य नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि जीवन में जिम्मेदारियां, संघर्ष और सपने भी उतने ही जरूरी हैं। लेकिन इन सबके बीच यदि प्रेम न हो, तो सफलता भी खालीपन महसूस कराती है।

असल में प्रेम जीवन को अर्थ देता है। यह हमें दूसरों के दर्द को समझना, रिश्तों को निभाना और इंसान बने रहना सिखाता है। इसलिए कहा जाता है कि प्रेम भले ही सब कुछ न हो, लेकिन उसके बिना जीवन की हर खुशी अधूरी लगती है।

फेमस लव कोट्स हिंदी में (Famous Love Quotes in Hindi)

अगर आपको तृषा कृष्णन के ये लव कोट्स पसंद आए हैं तो जरूर ये फेमस कोट्स भी पढ़ने चाहिए। प्यार पर लिखे या कहे गए ये शब्द मोहब्बत का असली मतलब और मकसद बताने को पर्याप्त हैं:

1. जरुरी नहीं इश्क लबों से बयां किया जाए, आंखों की बातें भी इश्क जाहिर करती है।

2. इश्क अधूरा रह जाए तो खुद पर नाज करना, कहते है सच्ची मोहब्बत मुकम्मल नहीं होती।

3. हजारों महफिलें हैं और लाखों मेले हैं, लेकिन जहां तुम नहीं वहां हम बिलकुल अकेले हैं।

4. ढूंढ़ने से नहीं मिलते रूह से चाहने वाले, खुद खुदा ढूंढ के देता है वो शख्स जो दिल को सुकून दे।

5. प्यार का सिर्फ अहसास होना चाहिए, हम उन्हें चाहते हैं ये पता सिर्फ उन्हें होना चाहिए।

6. हर किसी से प्यार हो जाए मजबूरी थोड़ी है, जिसे आप चाहो वो भी आपको चाहे जरूरी थोड़ी है।

7. कागज पर तो अदालत चलती हैं, हमने तो तेरी आंखों के फैसले मंजूर किए हैं।

उम्मीद करते हैं कि इन लव कोट्स को पढ़कर आपको भी अपने प्यार की याद आई हो। अगर इन कोट्स ने आपके दिल को छुआ तो आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article