लाइफस्टाइल

बालों की हर समस्या होगी दूर, बस इस तरह करके देखें चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 7, 2025, 03:43 PM IST

चाय पत्ती का पानी बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

Image

चाय पत्ती के पानी के हेयर बेनिफिट्स (Image: istock)

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग बालों की देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। हेयर प्रॉब्लम्स में सबसे आम है बालों का झड़ना। बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि चाय का पानी बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। ये बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर फायदे पहुंचाता है। यहां जान लें चाय पत्ती बालों के लिए कितना फायदेमंद है।

चाय पत्ती के पानी के हेयर बेनिफिट्स

बालों का झड़ना कम करे

चाय पत्ती में टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक होते हैं।

बालों को चमकदार बनाए

यह बालों में प्राकृतिक चमक लाता है और उन्हें मुलायम बनाता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

चाय पत्ती का पानी स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और वे लंबे, घने बनते हैं।

सफेद बालों को काला करे

चाय पत्ती के पानी के नियमित इस्तेमाल से यह सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद कर सकता है। आप इसे मेहंदी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

इसमें एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं।

चाय पत्ती का पानी इस्तेमाल करने का तरीका

  • पानी बनाएं: 2-3 कप पानी में 2-3 चम्मच चाय पत्ती डालकर अच्छे से उबाल लें।
  • ठंडा करें: पानी को छानकर ठंडा होने दें।

लगाने का तरीका:

  • आप इस पानी को सीधे बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं।
  • बालों को शैंपू करने के बाद, इस पानी से आखिरी बार बालों को धोएं।
  • बेहतर परिणामों के लिए, इस पानी को रात भर बालों में लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह धो लें।
  • आप इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे मेहंदी या अन्य हेयर पैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article