लाइफस्टाइल

तारा सुतारिया का नया घर नहीं किसी महल से कम, ब्रेकअप के बाद लग्जरी बंगले की फोटोज की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपना नया घर लिया है। तारा ने लग्जरी घर की बहुत ही शानदार फोटोज शेयर की हैं। बहुत ही बेहतरीन डेकोर के साथ तारा के घर से जुड़ी एक एक चीज काफी मॉर्डन और क्लासिक लुक दे रही है। देखें तारा सुतारिया के नए घर की फोटो, होम डेकोर।

Image

Tara Sutaria house

Tara Sutaria House Pics : बॉलीवुड हसीना तारा सुतारिया अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब तारा ने मुंबई में अपना पहला सुपर लग्जरी घर खरीदा है। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वे नए घर में पूजा करती नजर आ रही हैं। बेशक ही इस घर का एक एक कोना देखने लायक है, अगर आप भी कोई नया घर बनवा रहे हैं, और होम डेकोर वाला इंस्पिरेशन लेना चाहते हैं। तो आप एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें देख सकते हैं।

तारा सुतारिया का नया घर

तारा सुतारिया का नया घर बेशक ही किसी बेहद सुंदर महल से कम नहीं है। घर की बनावट जितनी सुंदर है, तारा ने उसे उससे भी ज्यादा खूबसूरती से सजाया हुआ है। मॉर्डन और एकदम ही एस्थेटिक डेकोर के साथ इस घर को डिजाइन किया गया है।

सादगी और एलीगेंस की मूरत तारा ने अपने घर को विंटेज और रॉयल स्टाइल में बनवाया है। उनके घर में आपको वाइट और ब्राउन कलर के कूल कलर टोन का इस्तेमाल दिखेगा। सोफा, पेड़-पौधों के साथ साथ झूमर, शेल्फ वाला फर्निचर बहुत ही कमाल लग रहा है।

लिविंग रूम का लुक है ऐसा

tara house (2)

tara house (2)

तारा ने अपने लिविंग रूप में वाइट और ब्राउन का कलर कॉम्बिनेशन सेट किया है। लकड़ी की टेबल के साथ कुशन वाले लग्जरी सोफा का लुक काफी सुंदर और कम्फर्टेबल लग रहा है। बड़े से झूमर के साथ पौधे और दीवार में लटकी हुई फ्रेम भी काफी एस्थेटिक लग रही है।

tara house (1)

tara house (1)

प्लीट्स वाले सफेद रंग के ऐसे पर्दे भी काफी ट्रेंडी हैं, तारा ने अपने घर में उसी प्रकार के कर्टन यूज किए हैं। वहीं उनके लिविंग रूम का शो केस भी काफी शानदार लग रहा है। तारा ने शेल्फ को काफी स्पेशियस लुक दिया है, जिसपर उन्होने फ्रेम, किताबें और अपनी पर्सनल चीजों को बहुत ही अच्छे से सजाया है।

घर में रखा पियानो

tara house (3)

tara house (3)

तारा ने लग्जरी घर में पियानो भी सेटअप किया हुआ है। हेरिंगबोन पैटर्न वुडन फ्लोरिंग वाले इस कमरे में उन्होने काले रंग की विंटेज टेबल रखी है, जिसके साथ फूल और फ्रेम अच्छी लग रही हैं। लेकिन काले रंग का पियानो सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा है। पाम के पौधे के साथ इस पियानो और लाल रंग की कश्मीरी कार्पेट का लुक काफी क्लासिक वाइब्स दे रहा है।

आप भी तारा जैसे घर में सुकून वाले वातावरण के लिए ऐसे लाइट टोन के रंग लगवाए हैं। कमरों में रॉयल लुक के लिए वुडन स्टाइल का फर्नीचर बेस्ट लगेगा। वहीं डेकोरेशन के लिए प्लांट्स, फ्रेम्स, लाइटिंग जरूर लगवाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article