लाइफस्टाइल

तकिए को अंदर से कैसे साफ करें, जानें बिना धोए तकिया कैसे करें क्लीन, देखें गंदे पीले तकिए को नए जैसा बनाने का आसान तरीका

Bina Dhoye takiya kaise saaf karein (How to Clean Pillow), तकिए को अंदर से कैसे साफ करें: गंदा तकिया कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है। लेकिन रुई से भरा होने की वजह से इसे धो भी नहीं सकते। इससे ये खराब हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप तकिए को अच्छे से साफ कर सकते हैं और वो भी बिना धोए। यहां देखें गंदे पीले तकिए को नए जैसा बनाने का आसान तरीका।

Image

तकिए को कैसे साफ करें

Bina Dhoye takiya kaise saaf karein (How to Clean Pillow), तकिए को अंदर से कैसे साफ करें: आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसकी साफ-सफाई का खास ख्याल रखना होता है। बेड पर बिछी हुई बेडशीट और पिलो कवर को धोकर साफ कर लिया जाता है। एक्सपर्ट भी बेडशीट और पिलो कवर को जल्दी-जल्दी चेंज करने की सलाह देते हैं। लोगों को लगता है कि उन्होंने तकिए के कवर साफ कर दिए हैं और ऐसा करने से काम बन जाएगा। लेकिन बता दें कि तकिए के अंदर भी गंदगी जमा होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप लंबे समय से एक तकिए को यूज कर रहे हैं, तो उसमें बदबू आने लग सकती है, ऐसे में आपको तकिए को भी पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। लेकिन अगर आप तकिए को धोने की सोच रहे हैं तो इसनें रूई होती है तो अगर आप इसे धुलेंगे तो ये खराब हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप तकिए को अच्छे से साफ कर सकते हैं। यहां देखें गंदे पीले तकिए को नए जैसा बनाने का आसान तरीका। जानें बिना धोए तकिए को कैसे साफ करें।

तकिए को कैसे साफ करें

स्टीम की मदद से तकिया कैसे साफ करें

तकिए की गहरी सफाई के लिए हैंड स्टीमर बेहद असरदार तरीका है। गर्म भाप तकिए के अंदर तक पहुंचकर बैक्टीरिया, डस्ट माइट्स और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को कम करने में मदद करती है। स्टीम करने के बाद तकिए को अच्छी तरह धूप में सुखाएं ताकि नमी पूरी तरह निकल जाए और फंगस न पनपे।

तकिए को धूप में रखने से क्या होता है

तेज धूप में भी आप तकिए को रख सकते हैं। ऐसा करने से इसमें जमा बदबू की समस्या भी खत्म हो सकती है और इसके साथ ही तेज धूप से बैक्टीरिया भी मर सकते हैं।इसके लिए आप अपने किए को हफ्ते में 1 बार 3-4 घंटे के लिए धूप में रख दें। धूप नमी और बदबू कम करने में मदद करती है, हालांकि, पूरी तरह कीटाणु खत्म करने के लिए समय-समय पर धुलाई और गहरी सफाई भी जरूरी है।

क्लीनिंग स्प्रे करेगा काम आसान

व्हाइट विनेगर और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर प्राकृतिक क्लीनिंग स्प्रे तैयार करें। चाहें तो 2–3 बूंद एसेंशियल ऑयल मिलाकर खुशबू बढ़ा सकते हैं। इस स्प्रे को हल्के से तकिए पर छिड़कें और फिर धूप में सूखने दें। यह बदबू कम करने और बैक्टीरिया घटाने में सहायक होता है।

तकिया कब बदल देना चाहिए

तकिया समय-समय पर बदलना जरूरी होता है, क्योंकि पुराने तकिए में धूल, पसीना और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। आमतौर पर एक तकिया 1 से 2 साल के भीतर बदल देना चाहिए, खासकर अगर वह दब गया हो या अपनी शेप खो चुका हो। अगर तकिए में पीले दाग, बदबू या एलर्जी की समस्या महसूस होने लगे तो इसे तुरंत बदल देना बेहतर होता है। बहुत ज्यादा नरम या गांठदार तकिया गर्दन और पीठ दर्द का कारण भी बन सकता है। अच्छी नींद और साफ-सफाई के लिए समय पर तकिया बदलना जरूरी है। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता और स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article