Surajkund Mela 2023 Date, theme, ticket Price: भारत के सबसे बड़े शिल्प मेलों में से एक है सूरजकुंड मेला। अपनी कला , साहित्य और प्रतिभा को दिखाने के लिए पूरे भारत से लोग यहां आते हैं । इसका आयोजन हर साल हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले में होता है। यह हरियाणा का प्रमुख (Surajkund Mela 2023 Date) मेला है। इसकी शुरूआत 1987 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। भारत के साथ-साथ अपनी कला , शिल्प और व्यंजन को दिखाने SAARC देशों से भी लोग आते हैं।
हर साल फरीदाबाद में इसका भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार सूरजकुंड मेला आज यानी 31 जनवरी 2023 मंगलवार से फरीदाबाद में शुरू हो (Surajkund Mela Theme 2023) रहा है। इसे देखने के लिए पूरे भारत से लोग आते हैं। मेले के लिए टिकट की बुकिंग पहले ही शुरू (Surajkund Mela Ticket Price) हो जाती है। अगर आप भी इस बार सूरजकुंड मेला देखने जा रहें हैं तो पहले ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लें , यहां देखें ऑनलाइन टिकट बुक करने का तरीका।
Surajkund Mela 2023 Date, सूरजकुंड मेला 2023 कब से कब तक
सूरजकुंड मेले का इंतजार शिल्पकार से कलाकार तक सब बड़ी बेसब्री से करते हैं। इसका आयोजन हर साल जनवरी से फरवरी के बीच में होता है। मेले में भारत के अलग अलग राज्यों से आए शिल्पकार, कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यहां देश के प्रत्येक राज्यों की कला संस्कृति का अनुभव होगा। देखें कब से कब तक है मेले का आयोजन।| सूरजकुंड मेला कब से | 31 जनवरी 2023 |
| सूरजकुंड मेला कब तक | 15 फरवरी 2023 |
| सूरजकुंड मेले का समय | सुबह 9:00 बजे से |
| सूरजकुंड मेले के खत्म होने का समय | शाम 07 बजे |
Surajkund Mela full Detail, यहां देखें मेले की पूरी डिटेल
| इवेंट का नाम | सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2023 |
| आयोजक | हरियाणा पर्यटन निगम |
| सूरजकुंड मेले का पूरा पता | F7PP+WJ4, सूरजकुंड मेला रोड, लेकवुड सिटी , सूरजकुंड फरीदाबाद , हरियाणा 121010 |
| मेला शुरु | 31 जनवरी 2023 |
| मेला खत्म | 15 फरवरी 2023 |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800 120 5035 |
Surajkund Mela 2023 Ticket Price, सूरजकुंड मेले की एंट्री टिकट
| वयस्कों के लिए एंट्री टिकट | 120 रुपए प्रति व्यक्ति |
| सप्ताहांत पर वयस्कों के लिए टिकट | 180 रुपए प्रति व्यक्ति |
| स्कूल व कॉलेज के छात्रों के लिए | 50% छूट |
| व्यस्क नागरिक / दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक के लिए | 50% छुट |
| 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए | निशुल्क प्रवेश |
Surajkund Mela 2023 Theme, इस बार मेले की थीम क्या है
हर बार मेले के लिए एक थीम का चुनाव होता है । थीम में भारत के सभी राज्यों में से एक राज्य को चयनित किया जाता है ।इसका उद्देश्य उस राज्य की कला और शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। मेले के लिए SAARC देशों के सदस्यों को भी निमंत्रण भेजा जाता है ।
इस वर्ष 2023 की सुरजकुंड मेले की थीम स्टेट है उत्तर पूर्वी राज्य । इस बार आपको सूरजकुंड मेले में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से शिल्प कला की अनूठी विविधता देखने को मिलेगी ।
Surajkund Mela 2023 Online Ticket Booking, सूरजकुंड मेला 2023 ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें
अगर आप मेले में जाकर लंबी कतार में लगकर टिकट लेने से बचना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते। यह आपको आसानी से हरियाणा पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। यहां देखें टिकट बुकिंग के लिए आसान स्टेप्स।
1.हरियाणा पर्यटन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
2. होम पेज पर हेडर से ऑनलाइन बुकिंग टैब पर क्लिक करें।
3. सूरजकुंड मेला ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर क्लिक करें।
4. टिकट की संख्या चुने और सारी जानकारी भर दें।
5. जानकारी भरने के बाद पेमेंट का ऑप्शन नजर आएगा उसपर क्लिक करें और पेमेंट कर दें
6. पेमेंट करने के बाद आपके नंबर पर टिकट की कॉपी आजाएगी।
7. आप bookmyshow से भी टिकट बुक कर सकते हैं ।
सूरजकुंड मेले की खास बातें
यहां पर भारत के विभिन्न राज्यों से शिल्पकार , कलाकार अपनी कला दिखने आते हैं और हाथ से बनी कलाओं , व्यंजनों का प्रदर्शन करते है।भारतीय कला और शिल्प की उत्कृष्ट कृति को देखने के लिए लाखों लोग मेले में आते हैं लोग इन हस्तशिल्प को खरीद सकते हैं , देख सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि यह कैसे बनते हैं । मेले में लोग आपको कई तरह की शिल्पकला बनाते नजर आएंगे। यहां आप विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं साथ ही राज्यों की संस्कृति से जुड़े वस्त्र, आभूषण खरीद सकते हैं। सूरजकुंड मेले में आपको समूचा भारत एक जगह सिमटा हुआ नजर आएगा। यहां आप लोक कला, लोक नृत्य का आनंद भी उठा सकते हैं।
