लाइफस्टाइल

Sundar Pichai Motivational Quotes: सफलता की गारंटी देती है Sundar Pichai की ये बातें, मान ली तो हर हाल में मिल जागी Success

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 9, 2025, 12:46 PM IST

Sundar Pichai Motivational Quotes: गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)अपनी बातों से युवाओं को प्रेरत करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्सन करने का काम करेंगे।

Image

सुंदर पिचाई के प्रेरक विचार हिंदी में (Image Source: sundarpichai Instagram)

Sundar Pichai Motivational Quotes: सुंदर पिचाई एक भारतीय-अमेरिकी बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं। वह अल्फाबेट इंक. और उसकी सहायक कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उनका जन्म 10 जून 1972 को तमिलनाडु, चेन्नई में हुआ था। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एम.एस. और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया। सुंदर पिचाई 2015 में गूगल के सीईओ बने और 2019 में अल्फाबेट इंक. के सीईओ का पद भी संभाला। भारत सरकार ने उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वो अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम सुंदर पिचाई के मोटिवेशनल कोट्स, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही दिशा देने का काम करेंगे।

Sundar Pichai Motivational Quotes in Hindi

1. एक लीडर के रूप में, यह महत्वपूर्ण है कि आप केवल अपनी सफलता को ही न देखें, बल्कि दूसरों की सफलता पर भी ध्यान दें।

2. अपनी असफलता से सीखने की कोशि करें।

3. एक व्यक्ति खुश इसलिए नहीं है कि उसके जीवन में सब कुछ सही है, बल्कि वह इसलिए खुश है क्योंकि उसके जीवन में हर चीज के प्रति उसका दृष्टिकोण सही है।

4. अच्छी कंपनियां यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं कि ऐप्स बेहतरीन हों और वे फीचर्स जोड़ने में संकोच नहीं करतीं।

5. समय-समय पर खुद को असुरक्षित महसूस करने दें। इससे आपको एक व्यक्ति के रूप में ग्रोथ करने में मदद मिलेगी।

6. हो सकता है कि आप कई बार असफल हों, लेकिन यह ठीक है। लेकिन इससे लगातार सीखते हुए आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी।

7. जीवन में हर बात पर रिएक्ट न करें, बल्कि जवाब दें।

8. मैं चाहता हूं कि युवा रचनात्मकता पर ध्यान केंद्रित करें और रिस्क के साथ सक्सेसफुल बनें।

9. अपने सपनों और दिल की सुनना ज़रूरी है। कुछ ऐसा करो जो आपको एक्साइट करे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article