लाइफस्टाइल

शाहरुख की लाडली का देसी रूप देख धड़क उठेंगी धड़कन, लहंगे में लगीं राजकुमारी सी सुंदर

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंची सुहाना खान का लहंगे वाला लुक काफी प्यारा है और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सुहाना इंडियन अवतार में वाकई काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं और इस पेस्टल शेड के लहंगे में तो उनका लुक सुपरहिट लगा। देखें सुहाना के इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Image

Suhana Khan

Suhana Khan: अर्जुन तेंदुलकर की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। जिनमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी अपनी पत्नी गौरी और बिटिया सुहाना के साथ शामिल थे। शादी के लिए तीनों ने ही बहुत ट्रेडिशनल और कलर कॉर्डिेनेटेड कपड़े पहने थे। शाहरुख ने पठानी कुर्ता में पत्नी और बिटिया के साथ ट्विनिंग की थीं। अर्जुन की शादी के लिए सुहाना ने बहुत ही सुंदर सा ट्रेडिशनल लहंगा पहना था। पीले रंग के दुपट्टे के साथ सुहाना का पीच और पिस्ता ग्रीन कलर का लहंगा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गर्ल्स जरूर ही इस शादी सीजन में सुहाना का ये लहंगा रिट्राई कर सकती हैं। देखें सुहाना के इस सुपरहिट लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स -

सुहाना खान का लहंगा लुक

सुहाना ने अर्जुन और सानिया की ग्रैंड शादी के लिए बहुत ही राजकुमारी लुक वाला लहंगा चोली पहना था। यंग गर्ल्स पर इस तरह के सॉफ्ट पेस्टल कलर्स वाले आउटफिट काफी सुंदर लुक देते हैं। खासतौर से इस हल्की गर्मी वाले मौसम में तो इस तरह का लहंगा मस्ट ट्राई हो सकता है। सुहाना ने इस लुक में डिजाइनर अनामिका खन्ना का मास्टरपीस पहना हुआ था।

Suhana Khan At Arjun Tendulkar Wedding

Suhana Khan At Arjun Tendulkar Wedding

सुहाना ने पेस्टल पीच और पिस्ता ग्रीन बेस कलर का मल्टी कलर 3D फ्लोरल वर्क वाला लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होने ट्रेंडी पीच कलर की स्वीटहार्ट नेक चोली पहनी थी। वहीं लहंगा-चोली के साथ उन्होने बिल्कुल ही यूनीक कॉम्बिनेशन वाला कंट्रास्ट येलो दुपट्टा वन शोल्डर पर कैरी किया था। इस तरह का दुपट्टा ड्रेप काफी प्रिंसेस वाली वाइब्स देता है। और बेशक ही सुहाना इस पूरे लुक में देसी बार्बी ही लग रही थीं।

स्वीटहार्ट नेक चोली के साथ उनका डायमंड और मल्टी कलर के स्टोन वाला डेलीकेट सा नेकलेस भी कम नहीं लग रहा था। नेकलेस और मिनिमल ईयररिंग्स के साथ सुहाना ने हाथ में डायमंड का हाथफूल ब्रेसलेट भी पहना था। जो उनके ओवरऑल लुक के साथ काफी ज्यादा कॉम्पलीमेंट कर रहा था। सुहाना के इस देसी आउटफिट के साथ अपना हेयरस्टाइल भी एकदम ही सिंपल और सुंदर रखा था। मिडिल पार्टिशन बालों के साथ एक साइड पिन अप करके उन्होने फूल क्लिप स्टाइल किए थे। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article