Subhas Chandra Bose Motivational Quotes in Hindi: सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें "नेताजी" के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ बोस एक मशहूर वकील थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उन्होंने "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" और "जय हिन्द" जैसे प्रसिद्ध नारे दिए, जो आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने 1938 और 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, लेकिन बाद में वैचारिक मतभेदों के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 1939 में फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। उन्होंने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था। उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यहां उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपके अंदर जोश भर देंगे। यहां पढ़ें सुभाष चंद्र बोस के मोटिवेशनल कोट्स।
Shubhash Chandra Bose Motivational Quotes, Messages in Hindi
1. जिसके अंदर ‘सनक’ नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।
2. याद रखें की अन्याय और गलत से समझोता करने से बड़ा कोई अपराध नहीं है।
3. उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।
4. सफलता की नींव हमेशा असफलता से ही होकर गुजरती है।
5. अगर आपको किसी के सामने कुछ समय के लिए झुकना भी पड़े तो वीरों की तरह झुकना।
6. अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।
7. आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।
8. समय से पूर्व की परिपक्वता अच्छी नहीं होती, चाहे वह किसी वृक्ष की हो या व्यक्ति की और उसकी हानि आगे चल कर भुगतनी ही होती है।
9. जीवन में यदि आपको अस्थायी रूप से झुकना पड़े तब भी वीरों की भांति झुकना।
10. अच्छे चरित्र का निर्माण करना ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य होना चाहिए।
