लाइफस्टाइल

Disadvantages of hot shower: तुरंत बंद कर दें हॉट शॉवर लेना, जानिए क्या है इसकी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 12:43 PM IST

Disadvantages of hot shower: अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो आपको इसके फायदों के साथ-साथ नुकसानों के बारे में भी पता होना चाहिए। गर्म पानी से नहाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए नहाने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

Image

हॉट शॉवर के नुकसान

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह उठकर गर्म पानी से नहाने से रिफ्रेश और रिलैक्स फील होता है।
  • हॉट शॉवर लेने के कई नुकसान हो सकते हैं।
  • गर्म पानी से नहाने से स्किन, बालों को नुकसान होता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

Disadvantages of hot shower: गर्म पानी से शॉवर लेना एक अलग सुखद अनुभव होता है। सुबह उठकर गर्म पानी से नहाने से ना केवल आप रिफ्रेश फील करते हैं बल्कि आप रिलैक्स भी हो जाते हैं। हमारे शरीर में स्किन में कई छोटे पोर्स होते हैं। जब यह पोर्स बंद हो जाते हैं, तो स्किन ऑयली हो सकती है और एक्ने की समस्या होती है। अगर बात की जाए हॉट शॉवर के फायदों के बारे में, तो इससे यह पोर्स कम हो सकते हैं और स्किन क्लियर होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही स्टफी साइनस से राहत पाने में भी यह मददगार है। लेकिन, हॉट शॉवर के कई नुकसान भी हैं। इन नुकसानों के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। आइए जानें क्या हैं हॉट शॉवर लेने के नुकसान?

हॉट शॉवर लेने के नुकसान क्या हैं?

किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है। ऐसा ही कुछ गर्म पानी पर भी लागू होता है। हॉट शॉवर लेने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:

स्किन हो ड्राई- जब हम गर्म पानी से शॉवर लेते हैं, तो इससे स्किन के ऊपर की प्रोटेक्टिव लेयर नष्ट हो सकती है। जिससे स्किन अधिक ड्राई हो जाती है। इससे स्किन में खुजली की परेशानी भी हो सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए गुनगुने पानी से नहाएं और अपने त्वचा को सही से मॉइस्चराइज करें।

हाई ब्लड प्रेशर- हॉट शॉवर लेने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है या कार्डियोवैस्कुलर डिजीज है, तो हॉट वाटर से नहाने से स्थिति बदतर हो सकती है।

बालों के लिए नुकसानदायक- कुछ रिसर्च यह बताती हैं कि गर्म पानी से नहाने से हेयर क्यूटिकल्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बालों में कुछ सेल्स होते हैं जिन्हें केराटिन कहा जाता है। यह प्रोटीन बालों को कमजोर होने और टूटने से बचाते हैं। ऐसे में हॉट शॉवर से इस प्रोटीन का डैमेज होता है, जिससे बालों को भी नुकसान हो सकता है।

बढ़ सकती है एक्ने की समस्या- हॉट शॉवर लेने से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। हॉट वाटर स्किन को ड्राई करता है। एक्ने को अक्सर ऑयली स्किन से जोड़ा जाता है। लेकिन, ऐसा स्किन के ड्राई होने से भी हो सकता है।

बहुत से लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे वो रिलैक्स होते हैं और उन्हें स्ट्रेस से भी आराम मिलता है। लेकिन, हॉट शॉवर लेने के अगर कुछ फायदे हैं, तो बहुत से नुकसान भी हैं। ऐसे में आपको गर्म पानी से नहाने की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से बहुत अधिक फायदे होंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article