लाइफस्टाइल

Steve Jobs Best Quotes: रॉकेट की रफ्तार से सफलता चुमेगी कदम, बस जीवन में उतार लें एप्पल के सह-संस्थापक की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 20, 2024, 06:51 AM IST

Steve Jobs Best Quotes: एप्पल के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ स्टीव जॉब्स आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। उन्होंने जीवन में सफलता को लेकर कई बातें कही हैं जो आपको बुरे वक्त में मोटिवेट करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Image

Steve Jobs Best Quotes

Steve Jobs Best Quotes: स्टीवन पॉल जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट, आविष्कारक और निवेशक थे। वह मशहूर ब्रांड एप्पल के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ भी रह चुके थे। जॉब्स ने प्रौद्योगिकी और संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी, जिसने हमारे रहने और काम करने के तरीके को बदल कर रख दिया। जीवन में कई उतार-चढ़ाव आने के बावजूद, उन्होंने कंप्यूटर की दुनिया में नया क्रांति लागने का काम किया। स्टीव जॉब्स का जन्म 24 फरवरी 1955 को अब्दुल लतीफ जंडाली के रूप में हुआ था। वह एक दूरदर्शी उद्यमी और एप्पल इंक के सह-संस्थापक थे। 1976 में, उन्होंने स्टीव वोज्नियाक और रोनाल्ड वेन के साथ मिलकर एप्पल कंप्यूटर बनाया, जो कंप्यूटिंग में उनके करियर की शुरुआत थी। जॉब्स के नेतृत्व में एप्पल ने मैकिंटोश, आईपॉड, आईफोन और आईपैड कई ऐसी चीजों का आविष्कार किया जिसने टेक्नॉलजी की दुनिया को बदलकर रख दिया। वो कई युवाओं के लिए इंस्पिरेशन भी हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही रास्ता दिखाने का काम करेगी।

Steve Jobs Best Motivational Quotes in hindi

1. आपका समय सीमित है, इसे दूसरों की तरह जीने में व्यर्थ न करें। ऐसे सिद्धांतों को स्वीकार न करें जो स्वयं दूसरे लोगों के विचारों के नतीजों पर आधारित हो। किसी अन्य की राय को अपनी राय न मान लें। अपनी राय खुद बनाएं। अपनी अंदर की आवाज सुनें।

2. मैं अपने जीवन को एक पेशा नहीं मानता, मैं कर्म में विश्वास रखता हूं, मैं परिस्थितियों से शिक्षा लेता हूं, यह पेशा या नौकरी नहीं है – यह तो जीवन का सार है।

3. गुणवत्ता प्रचुरता से अधिक महत्वपूर्ण है, एक छक्का दो-दो रन बनाने से कहीं बेहतर है।

4. गुणवत्ता की कसौटी बनें। कई लोग ऐसे वातावरण के अभ्यस्त नहीं होते जहां उत्कृष्टता अपेक्षित होती है।

5. मुझे यकीन है कि सफल और असफल उद्यमियों में आधा फर्क तो केवल आत्मविश्वास का ही है।

6 कभी-कभी जिंदगी आपको ईंट से सिर पर मारेंगी। लेकिन तब भी आपको अपना भरोसा नही खोना है।

7. प्रबंधन लोगों को उन चीजों को करने के लिए राजी करने के बारे में है जो वे नहीं करना चाहते हैं, जबकि नेतृत्व लोगों को उन चीजों को करने के लिए प्रेरित करने के बारे में है जिनके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे कर सकते हैं।

8. हर एक सपना जिसे आप पीछे छोड़ जाते हैं वह आपके भविष्य का एक हिस्सा है जो अब अस्तित्व में नहीं रहेगा।

9. रातों-रात सफलता की कहानियों में लंबा समय लगता है।

10. हमारे पास सबसे कीमती संसाधन समय है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article