लाइफस्टाइल

Nails Care Tips: सर्दियों में बार-बार नाखून टूटने की वजह से हो रहे हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:23 PM IST

Nails Care Tips: सर्दियों में बार-बार नाखून टूटने की परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में बार-बार नाखून टूटने की परेशानी दूर करने के उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

Image

सर्दियों में बार-बार नाखून टूटने की परेशानी कैसे करें कम

KEY HIGHLIGHTS
  • नाखून टूटने की परेशानी कम करने के लिए करें मसाज
  • कमजोर नाखून की परेशानी को कम करने के लिए शामिल करें हेल्दी डाइट
  • नाखूनों को मॉइस्चराइज करने से मजबूत होते हैं नाखून

Nails Care Tips: सर्दियों में शरीर को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में नाखूनों का बार-बार टूटना भी शामिल है। दरअसल, सर्दियों के दिनों में नाखूनों के आसापास की स्किन काफी ड्राई हो जाती है। वहीं, नाखूनों में भी नमी कम हो जाती है, जिसकी वजह से नाखूनों में रूखापन आ जाता है। इस स्थिति में बार-बार नाखून टूटने लगते हैं। अगर आप बार-बार नाखून टूटने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसके लिए कई तरह के उपायों जैसे- गर्म पानी, गलव्स का प्रयोग, नाखूनों की मालिश इत्यादि का सहारा ले सकते हैं। इससे काफी हद तक आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं बार-बार नाखून टूटने की परेशानी को कैसे करें कम?

सर्दियों में नाखून टूटने की परेशानी कैसे करें कम

सर्दियों में नाखून टूटने की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

नाखूनों को करें मॉइस्चराइज

सर्दियों में अक्सर हम चेहरे और हाथ-पैरों की स्किन पर ध्यान देते हैं, लेकिन नाखूनों को मॉइस्चराइज करना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में नाखूनों में नमी की कमी होने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में नाखून न टूटें, तो आप अपने नाखूनों को अच्छी तरह से मॉइस्चराइद करें। इससे आपके नाखून हेल्दी हो सकते हैं।

ग्लब्स जरूर पहनें

सर्दियों में ठंड हवाओं की वजह से नाखून काफी ज्यादा रूखे और बेजान होने लगते हैं, जिसकी वजह से आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए वजह काफी जल्दी टूट जाते हैं। ऐसी स्थिति में अपने नाखूनों को ठंडी हवाओं से बचाएं। इसके लिए हाथों में ग्लब्स पहनें। इससे नाखूनों को नुकसान कम होता है।

हेल्दी डाइट करें शामिल

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का होना जरूरू है। इसलिए अपने आहार में पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स इत्यादि से भरपूर आहार को जरूर शामिल करें। इन आहार से आपके नाखूनों को भी पोषण मिलता है, जिससे बार-बार नाखून टूटने की परेशानी नहीं होती है।

तेल से करें मालिश

सर्दियों में नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए तेल से अपने नाखूनों की मसाज करें। इससे आपके नाखून मॉइस्चराइज होंगे। साथ ही नाखूनों को पोषण मिलेगा, जिससे बार-बार नाखून टूटने की परेशानी नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article