लाइफस्टाइल

घर पर काट रहे हैं अपने बाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 09:20 PM IST

Hair Cut At Home : कोरोनाकाल के बाद से लोग कई चीजें घर पर ही करने लग गए हैं, चाहे वह रेस्टोरेंट जैसा खाना हो या फिर सैलून का काम हर कोई घर पर ट्राई करने की कोशिश कर रहा है। अगर आप भी घर पर बाल काटने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

घर पर बाल काटते समय इन बातों का रखें ध्यान

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर बाल काटने से पहले बालों को अच्छी तरह धो लें
  • बाल काटने से पहले बालों को अच्छे से सुखाएं
  • घर पर रखी कैंची इस्तेमाल न करें

Hair Cut At Home : क्या आप घर पर खुद से बाल काटने का प्लान कर रहे हैं? क्या आप पहली बार घर पर बाल काटने जा रहे हैं? अगर हां, तो आपको इसके लिए थोड़ा ज्ञान की जरूरत है। जी हां, क्योंकि आपकी थोड़ी सी गलती आपके बालों को खराब कर सकती हैं। हम में से कई लोग इंस्टा और यूट्यूब पर वीडियोज देखकर घर पर ही बाल काटने का प्लान कर लेते हैं, लेकिन इसकी सही तरीके से तैयारी करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से आपको आगे परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं बाल काटने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बाल काटने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

घर पर बाल काटने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद ही बालों को काटें, इसके अलावा आपको कई ऐसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

सही टूल्स का करें प्रयोग

ध्यान रखें कि बालों को काटने के लिए सही टूल्स का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप घर में रखे किसी भी टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके बाल खराब हो सकते हैं। खासतौर पर अगर आप सोच रहे हैं कि कपड़े काटने वाली कैंची से बाल कट जाएंगे, तो यह आपके लिए खराब साबित हो सकता है क्योंकि इसमें सही धार नहीं होता है। अगर आप घर पर सही तरीके से बाल काटना चाहते हैं तो इसके लिए नई कैंची और पतला सा कंघा खरीद दें। इसके बाद घर पर हेयर कट करें।

बाल सूखने के बाद ही काटें हेयर

सैलून में बालों को गीला करके काटा जाता है, इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप घर पर भी गीला करके बाल काटें। घर पर अगर आप बालों को सही शेप देना चाहते हैं, तो इसके लिए बालों को हमेशा सूखाकर ही काटें।

जरूरत से कम काटें बाल

घर पर अगर आप पहली बार बाल काट रहे हैं तो जरूरत से कम ही बाल काटें। क्योंकि अगर आप एकदम से ऊपर से बाल काटते हैं, तो इससे खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, धीरे-धीरे बाल काटने से सही शेप भी आ सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप कम बाल काटते हैं, तो अगर किसी तरह की परेशानी हो गई तो आप सैलून जाकर दोबारा से अपने हिसाब से बाल कटवा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article