लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: हल्दी जलाकर चेहरे पर ऐसे लगाने से मिलती है दमकती त्‍वचा, एक बार आजमा लें ये नुस्खा मिलेगी ऐश्वर्या राय वाली चमक

Skin Care Tips:चमकती दमकती त्वचा और निखार पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। आइए जली हुई हल्दी और कुछ और चीजों से बने एक नुस्खे के बारे में जानते हैं जो आपके स्किन को घर पर ही पार्लर जैसा निखार दे देगी।

Image

Turmeric Body Polish

Skin Care Tips: घर पर ही सुंदर निखरी हुई स्किन के लिए आज हम एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जो आपके बहुत पैसे बचाएगा। ये नुस्खा एक बॉडी पॉलिश का है, जो पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है। ये पॉलिश डेड स्किन सेल्स को हटाता है, प्राकृतिक रूप से चेहरे को निखारता है, त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, धूल और प्रदूषण को हटाता है और साथ ही इंस्टेंट टैन भी हटा देता है। घर पर ही आसानी से तैयार होने वाली इस पॉलिश के लिए जो जरूरी चीज चाहिए, वो है हल्दी।

कैसे बनाएं ये हल्दी वाली पॉलिश

इस खास नुस्खे के लिए आपको जो चीजें चाहिए वो आसानी से घर पर ही मिल जाएंगे। इसके लिए आपको दो चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच कॉफी, आधा कटा आलू, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और थोड़े संतरे के छिलके चाहिए होंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी को पैन में काला होने तक भून लें, फिर इसमें छीला और कटा हुआ आलू, कॉफी पाउडर, नींबू का रस, शहद और संतरे के छिलके डालकर अच्छी तरह पीस लें। दिखने में काला यह पेस्ट इस्तेमाल के लिए तैयार है।

बॉडी पॉलिश का इस्तेमाल कैसे करें

इस पेस्ट को अपने चेहरे के साथ पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है। इसे अच्छी तरह अपने त्वचा पर लगाइए और दो मिनट तक मसाज करें, पांच मिनट के बाद इसे पानी से धुल दें। आपको रिजल्ट साफ दिखेगा। इसको हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने से पहले सावधानी

इसको इस्तेमाल करने से पहले वो काम जरूर कर लें, जो आप किसी नए स्किन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले करते हैं, यानी पैच टेस्ट। पैच टेस्ट में त्वचा पर होने वाली संभावित एलर्जी का पता लगाया जाता है। इसमें इस्तेमाल करने से पहले थोड़े से प्रोडक्ट को स्किन पर लगाते हैं और पैच से ढक देते हैं। 48 घंटों के बाद चेक किया जाता है, कि किसी तरह की कोई एलर्जी तो नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसके नतीजे हर किसी के लिए अलग हो सकते हैं। इसे आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article