लाइफस्टाइल

Price of Kiara Advani Sidharth Malhotra New House: शादी के बाद इतने महंगे आशियाने में रहेंगे सिद्धार्थ-कियारा, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 04:38 PM IST

Price of Kiara Advani Sidharth Malhotra House: सिद्धार्थ और कियारा ने इसी महीने की 7 तारीख को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे।

Price of Kiara Advani Sidharth Malhotra House: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने कल यानी रविवार को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। शादी और रिसेप्शन के बाद कपल एक खूबसूरत आशियाने में रहेंगे, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस आलीशान घर की कीमत करीब 70 करोड़ रुपए है और कपल ने पिछले हफ्ते ही ये घर खरीदा है। सिद्धार्थ-कियारा का यह नया आशियां मुंबई के पाली हिल एरिया में स्थित है और काफी आलीशान भी है।

फिलहाल कपल का घर तैयार हो रहा है और जब तक घर पूरी तरह से नहीं हो जाता है, तब तक कपल सिद्धार्थ वाले घर पर ही रहेंगे। घर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ और कियारा ने इसी महीने की 7 तारीख को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article