लाइफस्टाइल

Side Effect of Mustard Oil on Skin: सर्दियों में खूब करते हैं सरसों तेल का इस्तेमाल, तो ठहरिए, पहले जान लें क्या होते हैं नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 21, 2024, 12:54 PM IST

Side Effect of Mustard Oil on Skin: बूढ़े-बुजुर्ग सरसों तेल का इस्तेमाल स्किन पर खूब करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि ये स्किन को डैमेज कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको सरसों तेल से स्किन को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Side Effect of Mustard Oil on Skin

Side Effect of Mustard Oil on Skin: भारतीय घरों में सरसों का तेल इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कुछ लोग सर्दियों में सरसों तेल का इस्तेमाल त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए भी करते हैं। स्किन पर सरसों तेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बूढ़े-बुजुर्ग करते हैं। क्योंकि पुराने जमाने के लोगों का ऐसा मानना है कि सरसों तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि सरसों तेल स्किन को डैमेज करता है। ऐसे में आज हम यहां आपको सरसों तेल से त्वचा को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

हो सकती है एलर्जी

सरसों तेल के इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि सरसों तेल में भरपूर मात्रा में यूरिक एसिड होता है, जो एलर्जी का कारण बन सकता है।

त्वचा का काला पड़ना

स्किन पर सरसों तेल का इस्तेमाल करने से ये त्वचा को काला बना सकता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सरसों तेल का इस्तेमाल करने से बचें।

मुंहासों की समस्या

सरसों का तेल रोमछिद्रों को बंद कर देता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पिंपल की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।

रैशेज या जलन

सरसों तेल लगाने से रैशेज या जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में सरसों तेल लगाने के बाद कभी भी सूरज की किरणों में बाहर ना निकलें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article