Shilpa Shetty Workout video: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो इंटरनेट पर सारा दिन बिता देते हैं। क्या सोशल मीडिया से आपको इतनी फुर्सत नहीं मिलती कि आप दिन में 30 मिनट अपनी सेहत को दे सकें। अगर ऐसा है तो शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो आपके लिए ही है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कई तरीके का वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। हालांकि ध्यान इसके वॉइसओवर ने खींचा है जिसमें बताया गया है कि इंटरनेट पर आज के जमाने में ज्ञान भले ही भरपूर मिल जाए लेकिन सेहत बनाने और फिट बॉडी के लिए आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। देखें ये वीडियो और लें मंडे मोटिवेशन।
लाइफस्टाइल
Shilpa Shetty Workout: इंटरनेट पर नहीं मिलती है हेल्दी बॉडी, शिल्पा शेट्टी ने दिया मंडे मॉटिवेशन का ये पावरफुल मेसेज
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 30, 2023, 12:12 PM IST
