लाइफस्टाइल

Navratri Day 3 wishes in sanskrit: देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्...इन शानदार मैसेज के जरिए अपने प्रियजनों को संस्कृत में दें बधाई

Navratri Day 3 wishes in sanskrit: शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा शेर की सवारी करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से मां की आराधना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। नवरात्रि की धूम देशभर में देखने को मिल रही है।

Image

shardiya Navratri Day 3 wishes

Navratri Day 3 wishes in sanskrit: शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा शेर की सवारी करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से मां की आराधना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। नवरात्रि की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। नवरात्रि के मौके पर लोग पूजा करने के साथ साथ एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाईयां देना चाहते हैं तो संस्कृत में इस तरह बधाई दे सकते हैं। शारदीय नवरात्रि पर आप अपने प्रियजनों को इन संस्कृत विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, मैसेजेस, ग्रीटिंग्स और फोटो से दें बधाई।

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

भावार्थ:

देवी, मुझे सौभाग्य और आरोग्य दें. परम सुख दें, रूप दें, जय और प्रसिद्धि दें, मेरे काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करें।

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

भावार्थ

जो दीनों को शरण में लेती हैं और पीड़ितों की सुरक्षा करती हैं तथा सभी के दुख-दर्द दूर करती हैं! ऐसी नारायणी देवी को मैं नमस्कार करता हूं।

महिषासुरनिर्नाशि भक्तानां सुखदे नमः।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

भावार्थ

महिषासुर का नाश करनेवाली तथा भत्तों को सुख देने वाली देवी! आपको नमस्कार है, आप रूप, जय और यश प्रदान करने वाली देवी हैं, आपको प्रमाण है।

सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।

शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

भावार्थ

हे मंगलमयी शिवा, सबके लिए मंगलकारी, सभी प्रयोजनों को पूर्ण करने वाली, हे तीनों लोकों की रक्षा करने वाली, हे गौरी, हे नारायणी, मैं आपको प्रणाम करता हूं।

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

भावार्थ

वह देवी जो समस्त प्राणियों में शक्ति के रूप में स्थित हैं. ऐसी शक्तिशाली देवी को नमस्कार, उन्हें नमस्कार, उन्हें बारंबार नमस्कार...

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article