Shani Jayanti 2026 Wishes: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इंसान अपने जीवन में जैसे कर्म करता है, शनिदेव उसे उसी हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि लोग शनिदेव की पूजा पूरे श्रद्धा और नियम के साथ करते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इस खास दिन को भक्त बड़ी आस्था के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
शनि जयंती के दिन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लोग सरसों का तेल, काले तिल, उड़द दाल और शमी के पत्ते चढ़ाकर शनिदेव की पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर जीवन की परेशानियां कम होती हैं और शनि दोष से राहत मिलती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य कमाने की कोशिश करते हैं।
आजकल लोग इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर भी इस पर्व की खुशी बांटते हैं। लोगों में भक्तिमय मैसेज और शुभकामनाएं शेयर करने का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अगर आप भी इस शनि जयंती अपनों को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो शनिदेव से जुड़े प्यारे संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1. सूर्य पुत्र शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहे,
जीवन में कष्टों का निवारण हो और सुख-समृद्धि आए।
शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!"
2- ॐ शं शनैश्चराय नमः
शनि देव आप सभी को सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन करें और बुद्धि प्रदान करें। जय शनिदेव!
3- कर्म के दाता, न्याय के देवता,
हे शनि देव, हर पल आपके चरणों में हो मेरा शीश।
शनि जयंती की शुभकामनाएं!"
4- करो अगर वादा, तो शनि देव कभी बाधा नहीं डालेंगे,
अच्छे कर्मों का फल ही वे प्रदान करते हैं।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
5- अच्छे कर्म करने का अगर करो वादा
तो शनि देव किसी काम में नहीं डालेंगे बाधा
6- जग में दोनों है महान, एक शनि दूजे हनुमान,
कृपा करो कृपानिधान, सभी का करो कल्याण
7- देव शनि की महिमा देखो
करते न्याय बराबर देखो
जीवन के दुःख-कष्ट दूर हो जाते
उनकी शरण में जाकर देखो
8- जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज
करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज
9- हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले
कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले
स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे
10- हे शनि देव, तुम हो सबसे बेमिसाल,
तुमसे आँख मिलाए किसकी है मजाल।
सूर्य के हो पुत्र तुम और छाया के लाल,
मूरत तेरी देखकर भाग जाए काल।
शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिदेव अपने भक्तों की हर पीड़ा दूर करते हैं और जीवन में सुख-शांति और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि शनि जयंती का दिन बेहद खास माना जाता है।
