3 Cooling Fruit Face Pack For Summer: फल हमारी हेल्थ के लिए तो अच्छा होता है लेकिन क्या आप जानते है कि ये हमारी स्किन के लिए कितना बेहतरीन है। अगर आपको अपने स्किन की चिंता है और आप चमकता चेहरा चाहते हैं तो आपको शहनाज हुसैन से जानना चाहिए। शहनाज हुसैन ने कुछ ऐसे फलों के बारे में बताया है जो गर्मियों के मौसम में भी आपको कश्मीर के सेब जैसे लाल गाल और खिला-खिला चेहरा कर देते हैं। ये फल आपको फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाना है।
अब इसे अच्छे से मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करें। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे चेहरा ग्लो करेगा। साथ ही हाइड्रेट रहेगा।
इसके छिलके को उतार कर कीवी को अच्छे से साफ करें। अब एक कटोरे में मैश कीवी को मैश करें और इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करें। फिर इसे अच्छे से मिक्स करें। इस कीवी फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें। ये फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है, पोषण देता है और चमकदार बनाएगा।
स्ट्रॉबेरी का फेस पैक बनाने के लिए, स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे पानी की मदद से साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी।
latest lifestyle stories