लाइफस्टाइल

Sawan Purnima Wishes 2025: सावन पूर्णिमा आज, अपनों को भेजें शुभकामनाएं, देखें श्रावण पूर्णिमा के बधाई संदेश, कोट्स, फोटोज

Sawan Purnima 2025 Wishes, Quotes, Shayari, Images: सावन पूर्णिमा आस्था, प्रेम और संस्कृति का सुंदर संगम है। इसी दिन रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाता है। अगर आप किसी अपने को सावन पूर्णिमा की बधाईयां देना चाहते हैं तो यहां से शुभकामना संदेश, कोट्स और फोटोज देख सकते हैं।

Image

श्रावण पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025 (photo source: Canva)

Sawan Purnima 2025 Wishes, Quotes, Shayari, Images: सावन पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक अत्यंत पावन तिथि मानी जाती है। यह दिन श्रावण मास की अंतिम पूर्णिमा को आता है, जब भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिलता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें जल अर्पित किया जाता है। देशभर में यह दिन रक्षा बंधन के पर्व के रूप में भी मनाया जाता है, जो भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। यहां से आप सावन पूर्णिमा के शुभकामना संदेश, मैसेज, बधाई कोट्स, शायरी, श्लोक और इमेज देख सकते हैं।

Shravan Purnima Wishes In Hindi-

1) ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्|

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

2) शिव की शक्ति, भोले की भक्ति,

खुशियों की बहार दे,

महादेव की कृपा से आपको जिंदगी के हर कदम पर सफलता मिले।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

3) नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

4) सावन की पूर्णिमा पर चाँदनी सी शीतलता, रक्षाबंधन का स्नेह,

और भगवान शिव का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

शुभ सावन पूर्णिमा 2025

5) श्रावण मास की पूर्णिमा आपके जीवन में खुशियाँ, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। भगवान शिव की कृपा आप पर सदा बनी रहे।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

6) भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने नहीं पाया।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

7) चमके चाँद, खिले फूल,

रिमझिम बरसे सावन के कूल,

पूर्णिमा का ये पावन त्यौहार,

लाए जीवन में खुशियाँ अपार।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

8) हरियाली है धरती पे, अम्बर में है चाँद,

सावन की पूर्णिमा आई, लेकर खुशियों के संदेश हजार,

शिव शंकर से करें प्रार्थना, सुख-शांति रहे हर बार,

जीवन में न हो कभी दुखों का व्यापार।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

9) सावन की फुहारों में भीगा है ये दिल,

शिव नाम से सजी है हर महफ़िल,

पूर्णिमा की रौशनी करे हर मन रोशन,

जीवन में बरसे सुखों का सावन।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

10) बोल बम के जयकारे, गूंजे हर ओर,

शिव शंकर करें आपके जीवन में नवचेतना का संचार,

सावन पूर्णिमा पर मिले आपको प्रेम अपार,

रक्षाबंधन का साथ और शिव का आशीर्वाद बारम्बार।

सावन पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article