लाइफस्टाइल

Sawan ka Pehla Somwar Wishes in Hindi Images 2025: सावन का पहला सोमवार आज, इन शानदार मैसेज से दें अपनों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 14, 2025, 07:43 AM IST

Sawan ka Pehla Somwar Wishes in Hindi Images 2025: 14 जुलाई 2025 को सावन महीने का पहला सोमवार मनाया जा रहा है। सावन सोमवार भगवान भोलेनाथ की उपासना का दिन होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा निष्ठा से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर शुभकामनाएं भी दी जाती है। अगर आप सावन सोमवार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।

Image

सावन सोमवार विशेज, फोटोज (Photo: Canva)

Sawan ka Pehla Somwar Wishes in Hindi Images 2025: शिव भक्तों को सावन के महीने का पूरे साल इंतजार रहता है। भगवान शिव की आराधना, जलाभिषेक और व्रत के साथ यह दिन शुभता से भरा होता है। सावन के पहले सोमवार के मौके पर चारों तरफ शिव भक्तों की भीड़ नज़र आ रही है और भोलेनाथ के जयकारे सुनाई जे रहे हैं। शिव की भक्ति में डूबे लोग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और इस खास मौके को यादगार बनाएंगे। इसके साथ ही शिव भक्त इस खास मौके पर अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिजनों को सावन सोमवार की बधाई देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Sawan ka Pehla Somwar Wishes in Hindi Images 2025

1. शिव की जटाओं से बरसती है अमृतधारा,

हर हर महादेव बोले जग ये सारा।

भोलेनाथ की भक्ति में आओ हम हो जाएं मगन,

शिव जी को कर दें अपना सर्वस्व अर्पण।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

सावन सोमवार की शुभकामनाएं (Photo: Canva)

सावन सोमवार की शुभकामनाएं (Photo: Canva)

2. जिनके सिर पर गंगा है, गले में है नाग

डम डम बजता है जिनका डमरू और पूरा जग करता है उनका गुणगान

जिनकी भक्ति हर लेते हैं भक्तों का हर दुख

जिनकी कृपा से मिलता है जीवन का हर सुख

भोलेनाथ को समर्पित सावन के सोमवार की हार्दिक बधाई

सावन सोमवार विशेज (Photo: Canva)

सावन सोमवार विशेज (Photo: Canva)

3. शिव सत्य है, शिव सुंदर है,

शिव आदि है, शिव अनंत है।

सावन के इस सोमवार पर,

उसकी कृपा सब पर है।

सावन के सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: Canva)

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: Canva)

4. शिव की महिमा है अपरंपार,

भक्तों के जीवन में लाती है खुशियों बहार।

इस सावन भोलेनाथ का मिले सभी को आशीर्वाद,

सबके दुखों का अंत हो, आए सुख अपार।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन की शुभकामनाएं (Photo: Canva)

सावन की शुभकामनाएं (Photo: Canva)

5. शिव जी की लीला है न्यारी,

महादेव की भक्ति में डूबे हैं सभी नर-नारी।

शिवलिंग पर भक्त चढ़ाते हैं बेलपत्र और हल,

मिलता है सावन में सभी मुश्किलों का हल।

सावन के सोमवार की शुभकामनाएं।

सावन विशेज इन हिंदी (Photo: Canva)

सावन विशेज इन हिंदी (Photo: Canva)

6. शिव की भक्ति में खो जाओ,

जीवन को सफल बनाओ।

सावन का आया है सोमवार,

भोलेनाथ के गुण गाओ।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

7. सावन में भोलेनाथ का करे जाप,

दूर होगी सारी चिंता और खत्म होंगे सारे पाप।

भोलेनाथ हैं सबके दाता,

उनकी भक्ति से जीवन संवर जाता।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी सावन सोमवार (Photo: Canva)

हैप्पी सावन सोमवार (Photo: Canva)

8. सावन का पहला सोमवार है,

शिव जी को पसंद यह खास वार है।

मनोकामाएं करते हैं भोलेनाथ सबकी पूरी,

भर देते हैं भक्तों की खाली झोली।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

9. सावन के सोमवार पर भोलेनाथ की करें भक्ति,

भक्ति में ही छिपी है जीवन को पार लगाने की शक्ति।

शिव जी करते हैं भक्तों की इच्छा पूरी,

शिव भक्तों की कोई कामना नहीं रहती है अधूरी।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन शुभकामना संदेश (Photo: Canva)

सावन शुभकामना संदेश (Photo: Canva)

10. शिवलिंग पर अर्पित करो बेलपत्र और जल,

महादेव करते हैं भक्तों का मंगल।

सावन का पहला सोमवार है आया

भक्तों के लिए आनंद और उल्लास है लाया।

सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article