लाइफस्टाइल

Sawan 2023: ईशा से शिल्पा तक साड़ी में कमाल लगती हैं ये हसीनाएं, देखें सावन में सजने संवरने के लिए हरी साड़ियों की लेटेस्ट डिजाइन्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 22, 2023, 05:37 PM IST

Sawan 2023 Green saree blouse collection: सावन का महीना शुरू होने ही वाला है, सावन मास में शिव की पूजा अर्चना करने के साथ साथ साज श्रृंगार का भी महत्व होता है। सावन मास में हरा रंग पहनना शुभ होता है, सावन श्रृंगार करने के लिए देखें हरी साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन।

Image

Sawan 2023: latest saree blouse collection see latest silk organza sequin saree

Saree blouse designs for sawan 2023: शिव समर्पित सावन का सिद्ध महीना इस साल 4 जुलाई की तारीख से शुरू होने वाला है, सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती के नाम का व्रत, कथा पूजन किया जाता है। साथ ही भगवान को प्रसन्न करने हेतु महिलाएं साज श्रृंंगार भी खूब करती हैं, सावन में हरा रंग पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए ये देखें सावन स्पेशल हरी साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन, जिन्हें आप बहुत ही स्टाइलिश और राजसी अंदाज़ में ड्रेप कर बढ़िया लुक क्रिएट कर सकती हैं। देखें बनारसी से लेकर सीक्वेंस की साड़ी और ब्लाउज़ तक की बेहतरीन डिजाइन्स।

Sawan 2023 saree designs, सावन 2023 की हरी साड़ियां

ऑर्गेंजा साड़ी (Organza Saree designs)

Green Organza Saree

Green Organza Saree

सावन में हरे रंग की कोई प्यारी सी साड़ी फ्लॉन्ट करने का मन है, तो ऑर्गेंजा पैटर्न वाली साड़ियां इन दिनों खूब फैशन में हैं। बेबो से लेकर अनुष्का तक बॉलीवुड हसीनाएं भी अक्सर ये साड़ी पहन कातिल अदाएं बिखेरती नज़र आती हैं। ऑर्गेंजा वाली साड़ी यंग गर्ल्स पर भी खूब अच्छी लगेंगी।

रफल साड़ी (Latest Saree blouse designs)

Green Ruffle Saree

Green Ruffle Saree

गर्मी और सावन दोनों के लिहाज़ से रफल स्टाइल की ये साड़ियां बेहतरीन चॉइस हैं। स्टाइलिश लुक वाली ये साड़ी दिखने में तो कमाल हैं ही इन्हें पहनना भी बहुत आसान होता है। आप शिल्पा जैसी सिंपल रफल बॉर्डर वाली साड़ी से लेकर आलिया भट्ट की लेयर वाली रफल साड़ी तक बेहतरीन साड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।

सीक्वेंस साड़ी (Sequin Saree latest collection)

Green Sequins Saree

Green Sequins Saree

इन दिनों सीक्वेंस की साड़ियां खूब फैशन में हैं, तो अगर आप भी सावन में खूब साज श्रृंगार करने वाली हैं। तो ये नए स्टाइल वाली सीक्वेंस की साड़ियां अभी से तैयार कर लीजिए। आप सिंपल सीक्वेंस से लेकर मल्टीकलर, ऑम्ब्रे जैसी सीक्वेंस की साड़ियां बेहतरीन लुक में ड्रेप कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी (Green Saree blouse designs)

Green Banarasi Saree

Green Banarasi Saree

रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए बनारसी साड़ियों से बेहतर क्या ही हो सकता है? सावन में हरी साड़ी पहननी है, तो आप ऐसे हसीन रंगों वाली बनारसी साड़ियों को ओपन पल्ला तो क्लासी प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप कर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बनारसी साड़ियों के साथ सीक्वेंस से लेकर कॉटन तक के ब्लाउज बढ़िया लगेंगे।

सिल्क साड़ी (Silk Saree)

Green Silk Saree

Green Silk Saree

सिल्क की साड़ियों का फैशन कभी नहीं छटता है, इसलिए सावन में पहनने के लिए पेपर सिल्क, टिशू सिल्क से लेकर क्लासिक सिल्क तक की साड़ियां बेस्ट हैं। आप सिल्क की साड़ी को कंट्रास्ट के ब्लाउज के साथ स्टाइल करेंगी, तो सबसे अच्छा लगेगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article